{"_id":"3287a2dc-e174-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"accused-in-cat-exam-case-disappeard","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAT अपडेट: सबकी नींद उड़ा फरार हो गए ये दो 'रैट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAT अपडेट: सबकी नींद उड़ा फरार हो गए ये दो 'रैट'
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 30 Jun 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के रिजल्ट में टैम्परिंग कर 80 अभ्यर्थियों के परसेंटाइल बढ़ाने वाली लखनऊ की कंपनी वेब वेवर्स का दफ्तर ढूंढे नहीं मिल रहा है। और तो और कर्मचारी भी गायब हो गए हैं।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज होते ही फुर्र हुए जिम्मेदार
वेब वेवर्स को वर्ष 2010 में कैट की वेबसाइट मेंटेन करने की जिम्मेदारी मिली थी। इसका मुख्य कर्ताधर्ता हसन नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर अफाक था। वही वेब वेवर्स की ओर से काम करने जाता था। आईआईएम कोझिकोड में भी संभवतः अफाक ही बातचीत और काम के सिलसिले में जाया करता था।मगर अब यह दोनों ढूंढे नहीं मिल रहे। इनके मिलने के बाद ही पता चलेगा कि इस खेल के पीछे कौन-कौन शामिल था।
विज्ञापन
पढें: 'कैट में बढ़वाने हैं नंबर तो करें मिस्ड कॉल'
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज होते ही कंपनी के सारे जिम्मेदार गायब हैं। कर्मचारी भी कंपनी की कारगुजारियों की भनक लगते ही अपना बोरिया बिस्तर समेट चंपत हो लिए। वेब वेवर्स ने अपने कार्यालय के जो पते अपनी वेबसाइट व आईआईएम को दिए थे जब उन पर शनिवार को अमर उजाला रिपोर्टर पहुंचा तो कोई नहीं मिला।
फर्जी हैं कंपनी के पते
कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर 304, नेताजी सुभाष चंद्र बोस कॉम्पलेक्स, निकट मेडिकल कॉलेज का पता दे रखा है। लेकिन वहां कोई ऐसा दफ्तर ही नहीं था। पूरे कॉम्पलेक्स में यह नंबर ही नहीं है। बल्कि कॉम्पलेक्स में ऊपर की मंजिल पर फ्लैट हैं।
पढें: कैट में सेंध, बढ़ा दिए 80 स्टूडेंट्स के परसेंटाइल
वहां भी इसके बारे में पूछताछ की गई तो लोगों ने बताया कि वे वेब वेवर्स जैसी किसी कंपनी का नाम तक नहीं जानते। इसके बाद दूसरे पते सी-7/14 लॉरेन्स टेरेस पर पहुंचा गया यहां भी कोई नहीं मिला। इसके बाद सी-21 हिन्द नगर निकट ऐशबाग में इसके एक ऑफिस की जानकारी मिली मगर वहां भी कोई नहीं था।
होल्ड पर रख दिया फोन
वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबर 9415783582 पर जब दोपहर 12 बजे संपर्क किया गया तो जिस शख्स ने फोन उठाया उसने दफ्तर कहां है यह नहीं बताया। जब उससे कहा गया कि कंपनी में किसी अधिकारी से बात करवाइए तो उसने फोन होल्ड करवा दिया और पूछा,आप कहां से हैं।
इसके बाद जब उसे पता चला कि मीडिया के हैं तो बोला सभी बाहर गए हैं, आप कल बात कर लीजिएगा। इसके बाद से यह नंबर भी नेटवर्क कवरेज से कभी बाहर बताता रहा तो कभी स्विच ऑफ। दूसरा नंबर 9305492042 तो नेटवर्क कवरेज से बाहर था और यह दोपहर बाद स्विच ऑफ हो गया।
चार धाराओं में दर्ज हुए मुकदमे
आईआईएम कोझिकोड के मीडिया सेल के प्रभारी श्रीकुमार ने बताया कि कैट रिजल्ट टैंम्पिरंग मामले में कुन्नामंगलम पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 65 के तहत कंप्यूटर दस्तावेज से छेड़छाड़ करने, आईपीसी की धारा 406 के तहत अमानत में खयानत करने, धारा 120 बी के तहत साजिश रचने का मामला दर्ज किया है।