{"_id":"ef459e72-ca24-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"aarushi-hemraj-murder-case-now-defense-will-present-witnesses","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरुषि-हेमराज मर्डर केस: अब डिफेंस पेश करेगा गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरुषि-हेमराज मर्डर केस: अब डिफेंस पेश करेगा गवाह
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरुषि-हेमराज मर्डर केस में शुक्रवार को अभियोजन ने अपना पक्ष रखा। सीबीआई लोक अभियोजक बीके सिंह ने मुलजिमों को दोषमुक्त न किए जाने की अपील की।
विज्ञापन
डिफेंस ने सीआरपीसी-232 के तहत चली इस कार्यवाही पर चुप्पी साधे रखी। कोर्ट ने डिफेंस की गवाही के लिए अब 11 जून की तारीख तय की है।
शुक्रवार सुबह आरुषि-हेमराज मर्डर केस के आरोपी तलवार दंपति को कड़ी सुरक्षा के बीच सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में पेश किया गया।
सीबीआई लोक अभियोजक बीके सिंह ने कोर्ट से अपील करते हुए कहा कि इस दोहरे हत्याकांड में मुलजिमों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। इस स्टेज पर मुलजिमों को दोषमुक्त किया जाना उचित नहीं होगा। अत: कोर्ट इस मामले में आगे की कार्यवाही नियत करे।
विज्ञापन
इसके जवाब में डिफेंस के अधिवक्ता तनवीर अहमद मीर, सत्यकेतु सिंह और मनोज शिशौदिया ने बहस करने से इंकार कर दिया। डिफेंस का कहना था कि 313 के बयानों में लिखित बयान कोर्ट में पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल ने आदेश दिया है कि डिफेंस इस केस से संबंधित अपने दस्तावेज और गवाहों की सूची 4 जून तक कोर्ट में पेश करे। इसके साथ ही उन्होंने डिफेंस की गवाही के लिए 11 जून की तारीख तय की है।