{"_id":"fd360434-c3d7-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"aarushi-hemraj-murder-case-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्त-व्यस्त नहीं थे आरुषि के कपडे़: नूपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्त-व्यस्त नहीं थे आरुषि के कपडे़: नूपुर
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
आरुषि-हेमराज मर्डर केस में बृहस्पतिवार को आरोपी डा. नूपुर तलवार ने अपने 313 के बयानों में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आरुषि के कपडे़ अस्त-व्यस्त नहीं थे।
विज्ञापन
यह बात पूरी तरह से झूठी है। पहले दिन नूपुर से विशेष न्यायाधीश एस. लाल ने कुल 177 सवाल पूछे। इससे पूर्व डा. राजेश तलवार के 313 के बयान पूरे हो गए। कोर्ट ने राजेश से कुल 805 पूछे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच तलवार दंपति कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट के सवालों का जवाब देते हुए नूपुर का कहना था कि आरुषि के बेड पर खिलौने थे या नहीं, यह उसे याद नहीं है।
विज्ञापन
एक गवाह का यह कहना कि घटना के समय सिर्फ राजेश तलवार रो रहे थे, जबकि मैं शांत थी, यह बात भी पूरी तरह से गलत है।
इसके अलावा सुबह के समय जब नौकरानी ने दरवाजा खोलने की बात कही थी तो उसे उम्मीद थी कि हेमराज दरवाजा खोलेगा।
कोर्ट की इस कार्यवाही के बाद तलवार दंपति ने कोर्ट से मौखिक तौर पर गुजारिश की कि शुक्रवार को आरुषि का बर्थ-डे है।
उन्हें एक प्रार्थना सभा करनी है। ऐसे में शुक्रवार को कार्यवाही न की जाए। कोर्ट ने इस प्रार्थना को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई के लिए अब 27 मई की तारीख तय की है।