{"_id":"f2a61868-c79e-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"aarushi-case-hemraj-pillow-found-krishna-room-says-nupur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा के कमरे से मिला था हेमराज का तकिया: नूपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णा के कमरे से मिला था हेमराज का तकिया: नूपुर
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2013 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरुषि-हेमराज मर्डर केस में मंगलवार को भी सीपीसी के सेक्शन 313 के तहत आरोपी डॉ. नूपुर तलवार के बयान जारी रहे।
विज्ञापन
कोर्ट के एक सवाल का जवाब देते हुए नूपुर ने कहा कि हेमराज का खून सना तकिया नौकर कृष्णा के कमरे से बरामद हुआ था।
तीसरे दिन की कार्यवाही में नूपुर विशेष न्यायाधीश एस. लाल के 595 सवालों का जवाब दे चुकी है। बुधवार को भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।
मंगलवार को अकेले नूपुर ही कड़ी सुरक्षा के बीच सीबीआई विशेष कोर्ट में उपस्थित हुई। करीब दो घंटे चली 313 के बयानों की कार्यवाही में कोर्ट ने नूपुर से 210 सवाल पूछे। कुल मिलाकर कोर्ट आरोपी से अब तक 595 सवाल पूछ चुकी है।
तीसरे दिन भी कोर्ट के सवाल फोरेंसिक एक्सपर्ट बीके महापात्रा, सिंघला और राजेंद्र सिंह से ही संबंधित रहे। एक अन्य सवाल के जवाब में नूपुर ने भी आरुषि को अपनी बायोलॉजिकल पुत्री बताया।
विज्ञापन
कोर्ट ने सुनवाई के लिए अब 29 मई की तारीख तय की है।