{"_id":"124-63918","slug":"Lucknow-63918-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Lucknow
Updated Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली में मौसम की खराबी के चलते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को लेकर फुरसतगंज से दिल्ली जा रहे विशेष विमान को गुरुवार दोपहर आपातकालीन स्थिति में लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान के रनवे पर उतरते ही एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। सीआईएसएफ के जवानों ने विमान को सुरक्षा घेरे में ले लिया। वहीं आईबी और एलआईयू सहित कई सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी एयरपोर्ट पर पहुंच गए।
अमेठी में सीआरपीएफ भर्ती सेंटर का उद्घाटन करने के बाद राहुल गांधी और सुशील कुमार शिंदे गुरुवार दोपहर तीन बजे विशेष विमान से फुरसतगंज से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में मौसम की खराबी के कारण विमान को 3:40 बजे आपातकालीन स्थिति में राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार दिया गया। विमान के उतरते ही कड़े सुरक्षा घेरे में राहुल गांधी और सुशील कुमार शिंदे को वीआईपी लाउंज में बैठाया गया। इस बीच किसी को भी उनके पास जाने नहीं दिया गया। दिल्ली में मौसम ठीक होने पर शाम 4:55 पर विमान को रवाना किया गया।