फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   बिना सूचना रोकी मिड-डे मील की सप्लाई

बिना सूचना रोकी मिड-डे मील की सप्लाई

Sat, 20 Jul 2013 05:32 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sat, 20 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। स्कूली बच्चों के लिए शुरू की गई मिड-डे मील योजना स्वयं सेवी संस्था की हठधर्मिता से हाशिए पर है। नगर पंचायत बख्शी का तालाब के 37 सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के वितरण की जिम्मेदारी संभाल रही स्वयंसेवी संस्था ने शुक्रवार को खाना ही नहीं बांटा। इससे इन स्कूलों के करीब 2700 बच्चे शुक्रवार को भूखे वापस लौट गए। नगर पंचायत बीकेटी में 28 प्राथमिक आैर नौ पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए मिड-डे मील योजना का संचालन दृष्टि- द विजन नाम की संस्था द्वारा किया जा रहा है। शुक्रवार को इस संस्था की ओर से एक भी स्कूल में मिड-डे मील नहीं दिया गया। क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि उन्हें नगर पंचायत बीकेटी के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील न पहुंचने की जानकारी मिली है। इससे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। उधर, बीकेटी में संस्था के प्रतिनिधि धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि दिसंबर से अभी तक का कनवर्जन कास्ट का भुगतान नहीं किया गया है जबकि मई के करीब एक सप्ताह तक का अनाज ही उपलब्ध कराया गया। उनका दावा है कि इस संबंध में एक दिन पूर्व ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंप दिया गया था। उधर, जानकारों की मानें तो कोई भी स्वयं सेवी संस्था अचानक मिड-डे मील का वितरण नहीं रोक सकती है। किसी भी परिस्थिति में 15 दिन पहले सूचना जारी करना अनिवार्य है। ऐसी परिस्थितियों में संस्था के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed