फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   आग से बचाएंगे फायर प्रूफ बेड रोल

आग से बचाएंगे फायर प्रूफ बेड रोल

Sat, 20 Jul 2013 05:32 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sat, 20 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। अक्सर गंदगी की शिकायत झेलने वाले ट्रेनों के बिस्तर अब यात्रियों की जान बचाने में भी मददगार साबित होंगे। ट्रेनों की एसी बोगियों में लगने वाली आग के आगे अब फायरप्रूफ बेडरोल सुरक्षा कवच बनेंगे। यह फायर प्रूफ बिस्तर आग को बढ़ने से रोकेंगे और उसके असर को कम कर यात्रियों की जान बचाने में मददगार होंगे। रेलवे बोर्ड ने फायर प्रूफ बिस्तरों की आपूर्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। लखनऊ में गोमती एक्सप्रेस की एसी द्वितीय बोगी में अगले माह पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर फायर प्रूफ बिस्तरों की आपूर्ति करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गोमती एक्सप्रेस में इन बिस्तरों की आपूर्ति के बाद इसकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

अभी कई निजी कंपनियों के पास सौ फीसदी पॉलिस्टर की चादर पर फायर प्रूफ कोटिंग वाले बिस्तर उपलब्ध हैं। आग लगने के समय इन बिस्तरों की फायर प्रूफ कोटिंग उसके असर को बहुत कम कर देती है। इससे जानमाल की हानि की सुरक्षा भी हो जाती है। ट्रेनों में शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से आए दिन होने वाली बड़ी दुर्घटनाओं में एसी बोगियों के बिस्तरों से सबसे अधिक आग फैलती है। आग में सूती चादरें और तकिया पल भर में आग पकड़ लेती हैं। आग के कारण होने वाली जानमाल की हानि को कम करने के लिए रेलवे ने भी इसी फार्मूले के आधार पर अपनी ट्रेनों में फायर प्रूफ कोटिंग वाले बिस्तरों की आपूर्ति की योजना तैयार की है। फायर प्रूफ कोटिंग के बिस्तर की लागत तीन गुना अधिक होगी। इसे उपलब्ध कराने का प्रस्ताव उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने रेलवे बोर्ड को भेजा था। जिस पर रेलवे बोर्ड ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। लखनऊ मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक फायर प्रूफ कोटिंग के बिस्तर बनाने वाली कई कंपनियों के साथ रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की बैठकें मई में हुई थीं। उनसे बातचीत के बाद करीब 500 बिस्तरों की आपूर्ति करने का टेंडर फिलहाल जारी किया जा रहा है। अगले माह के अंत तक इनकी आपूर्ति हो सकेगी। इन 500 बिस्तरों में से रेलवे बोर्ड लखनऊ मंडल को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर परीक्षण के लिए 60 बेडरोल मुहैया कराएगा। इसकी गुणवत्ता यदि मानकों पर खरी उतरी तो आगे लखनऊ मेल सहित कई मुख्य ट्रेनों में फायर प्रूफ बिस्तर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed