फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   tutor murder case in lucknow

ट्यूटर मर्डर केस: नहीं मिला गर्लफ्रेंड संग फरार हिस्ट्रीशीटर

Mon, 15 Jul 2013 01:26 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 15 Jul 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
tutor murder case in lucknow

चिनहट क्षेत्र में एमटेक पास ट्यूटर की हत्या में आरोपी हिस्ट्रीशीटर व उसकी गर्लफ्रेंड का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन


दोनों के कॉल डिटेल खंगालने के साथ सर्विलांस सेल की मदद से तलाश की जा रही है।

चिनहट के गांव निजामपुर मल्हौर स्थित ड्रीम गार्डेन में रहने वाले एमटेक पास ट्यूटर दीपक कुमार (25) की हत्या के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव व बाराबंकी निवासी उसकी महिला मित्र की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी।

लड़की को लेकर भी बवाल
दीपक की मंगेतर प्रिया से भी काफी देर तक पूछताछ की गई। दीपक व राजेश के बीच लेनदेन के विवाद के अलावा महिला को लेकर तनातनी थी। पुलिस को पता चला है कि राजेश कुछ दिनों से प्रिया से नजदीकी बनाने के प्रयास में था। दीपक व प्रिया के मोबाइल का कॉल डिटेल एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन


तफ्तीश कर रही पुलिस टीम का मानना है कि हत्याकांड के पीछे किसी महिला से नजदीकी का मामला है। पता लगाया जा रहा है कि दीपक ने राजेश की महिला मित्र से नजदीकी बनाई थी या राजेश द्वारा दीपक की मंगेतर से करीबी बनाने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल डिटेल से खुलेंगे राज
हत्याकांड की तस्वीर चारों के कॉल डिटेल से साफ होने की उम्मीद है। संबंधित नेटवर्क कंपनियां सोमवार को ब्योरा उपलब्ध करा देंगी। पड़ताल में ऐसा लगा कि प्रिया द्वारा कुछ छुपाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा पुलिस की एक टीम दीपक के दोस्तों व अन्य करीबी लोगों के बारे में पता लगा रही है।


दोस्तों से कुछ जानकारी मिलने की उम्मीद है। राजेश यादव को लेकर तमाम जानकारी मिली हैं। फोन बंद कर फरार राजेश यादव के रिश्तेदारों से उसके ठिकाने मालूम कर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed