फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   अखंड जोत है अपार माया, श्यामदेव की प्रबल छाया...

अखंड जोत है अपार माया, श्यामदेव की प्रबल छाया...

Wed, 10 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Wed, 10 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कलियुग में प्रभु हैं अवतारी..., तीन बाण का शक्तिधारी... शीश का दानी और वरदानी महाभारत की कही कहानी..। अखंड जोत है अपार माया, श्यामदेव की प्रबल छाया..। लगभग सात घंटों से भी अधिक समय तक चले श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ सेे खाटू श्याम का गुणगान करते सैकड़ों भक्तों ने मंगलवार को खाटू श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। सुबह से लेकर शाम तक चले आयोजन में भक्तों ने तीन बाण वाले का जयकारा लगाया और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन-पूजन और भंडारे से हुई, जो देर शाम तक चला। उसके बाद यहां कानपुर से आए श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ वाचक कृष्णकुमार तुलस्यान ने 400 से अधिक महिला-पुरुष भक्तों के साथ सस्वर पाठ कराया। भक्तों ने बाबा की धूप, दीप, नैवेद्य से आरती उतारी। दोपहर एक बजे से लेकर रात लगभग 9 बजे तक यहां बाबा का अखंड पाठ चला। इस दौरान कानपुर से आए पाठ वाचक ने खाटू श्याम की महिमा का गुणगान करते मारवाड़ी भाषा के भजन और कीर्तन सुनाए। पाठ के बाद सभी पाठ वाचकों को प्रसादी बांटी गई। पाठ के दौरान कोलकाता से आए विक्ंटल विदेशी फूलों से बाबा का शृंगार किया गया। दरबार रंग-बिरंग रोशनियों से सजा। देर रात आरती के बाद यहां महाभोग बंटा।
विज्ञापन


23 से सजेगी द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी
श्री श्याम परिवार के मीडिया प्रभारी सुधीश गर्ग ने बताया कि मन्दिर प्रांगण में द्वादश ज्योतिर्लिंग (12 ज्योतिर्लिंग) की झांकी तैयार हो रही है। झांकी को सजाने के लिए लखनऊ, मुंबई और कोलकाता से करीब तीन दर्जन कारीगर यहां पहुंचकर पिछले एक माह से झांकी सजाने में लगे हैं। झांकी दर्शन 23 जुलाई से पांच अगस्त तक किये जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को हरियाली तीज मेला, 17 अगस्त श्याम झूला उत्सव और 28 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन मनाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूजे जाएंगे भगवान, लगेगा 61 किलो मीठे चावल का भोग
लखनऊ। जगन्नाथ रथ यात्रा केसाथ नगर में भगवान जगन्नाथ का पूजन होगा। भक्त ऋद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि चौपटिया रानी कटरा स्थित चार धाम मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा सुबह 10:30 बजे होगी। उधर, श्री बाला जी जागरण सेवा समिति की ओर से डालीगंज के माधव मंदिर से निकलने वाली रथ यात्रा के पन्नालाल चौराहे पर पहुंचने पर 61 किलो मीठे चावलों-मावा से तैयार विशेष भोग लगाने केबाद भक्तों में बांटा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed