{"_id":"124-62626","slug":"Lucknow-62626-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी विवाहिता ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसी विवाहिता ने दम तोड़ा
Lucknow
Updated Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बाजार खाला क्षेत्र में आग से झुलसी विवाहिता ने रविवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज पति, ससुर व जेठ को जेल भेज दिया है।
मालूम हो कि बीते शुक्रवार को भरतपुरी बी मिल एरिया रोड निवासी भानु विश्वकर्मा की पत्नी नेहा धानुक (25) ने पिटाई से क्षुब्ध होकर अपने ऊपर मिट्टी का उड़ेलकर आग लगा ली थी। गंभीर हालत में घरवालों ने उसको बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। वहीं, महिला के पिता राजेंद्र ने पति व घरवालों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पति भानु, पिता आशीर्वाद व जेठ सोनू को जेल भेज दिया।