{"_id":"124-60497","slug":"Lucknow-60497-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वीन मेरी से पैथोलॉजी तक मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वीन मेरी से पैथोलॉजी तक मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस
Lucknow
Updated Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गर्भवती महिलाओं व अन्य महिला मरीजों को क्वीन मेरी अस्पताल से केजीएमयू की पैथोलॉजी तक ले जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा के एवज में मरीजों को कोई खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। दरअसल अस्पताल से पैथोलॉजी के बीच काफी दूरी है। जांच आदि करवाने के लिए मरीजों को काफी समस्याएं होती हैं।
चिविवि प्रशासन ने निर्णय लिया है कि क्वीन मेरी से पैथोलॉजी तक आने वाले मरीजों को काफी समस्याएं उठानी पड़ती है। उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। केजीएमयू में पहले से ही कई एंबुलेंस मौजूद हैं। इनमें से कुछ को क्वीन मेरी के बाहर तैनात किया जाएगा। केजीएमयू के अधिकारियों के मुताबिक अगर और एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो इनकी खरीद के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
दरअसल क्वीन मेरी से केजीएमयू की पैथोलॉजी तक जाने में गर्भवती समेत अन्य महिला मरीजों को रोड पार कर काफी दूरी तय करनी पड़ती है। इसे देखते हुए पिछले दिनों क्वीन मेरी से केजीएमयू तक फुट ओवर ब्रिज तैयार करने का निर्णय लिया गया। इसका प्रस्ताव भी पास हो गया है। फिलहाल ओवर ब्रिज नहीं बनने तक एंबुलेंस चलाने का निर्णय किया गया है। हालांकि अभी यह तय नहीं हो सका है कि एंबुलेंस सेवा मरीजों को कब से मिलेगी।
विज्ञापन
क्वीन मेरी से केजीएमयू की पैथोलॉजी के बीच दूरी अधिक होने से मरीजों को परेशानी होती है। मरीजों की समस्या को देखते हुए एंबुलेंस चलाने का निर्णय लिया गया है। - डॉ. एसएन शंखवार, सीएमएस चिविवि