फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   घरवाले हैरान, टीवी पर बकवास के भी मिल रहे पैसे

घरवाले हैरान, टीवी पर बकवास के भी मिल रहे पैसे

Mon, 10 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 10 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव भले ही चुनाव लड़कर लोकसभा जाने की तैयार कर रहे हों, लेकिन उन्हीं की बिरादरी के अन्य कॉमेडियनों की ऐसी कोई इच्छा नहीं है। कम से कम कॉमेडी के सुपरस्टार कपिल तो ऐसा ही मानते हैं। राजनीति में जाने के सवाल पर वो मजाकिया लहजे में जवाब देते हैं कि ‘भगवान ने मेरी किस्मत में मेहनत से ही खाना-कमाना लिखा है...’। टीवी पर हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर अपने नए शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के प्रोमोशन के लिए रविवार को शहर में थे। होटल ताज में हुए प्रोमोशन में कलाकारों ने अपने कुछेक चुटीले एक्ट भी करके दिखाए।
विज्ञापन

अपने शो में अजीबोगरीब एक्ट के बारे में पूछे जाने पर कपिल ने बताया कि घरवाले और दोस्त अक्सर एक पसंदीदा कमेंट करते हैं कि इसे तो बकवास करने के पैसे मिल रहे हैं, जो बकबक घर में करता था, वही टीवी पर कर रहा है और हिट है। बॉलीवुड में सफर के बारे में कपिल ने बताया कि हाल ही में प्रियदर्शन की फिल्म के बारे में ऑफर आया है, लेकिन अच्छा रोल मिलने पर जरूर करूंगा। ड्रामा को एक्ट का बेस बताते हुए कपिल ने बताया कि 1998 से अमृतसर में ड्रामा प्ले कर रहा हूं। 30 रुपये रिहर्सल और 200 रुपये प्रति प्ले के मिलते थे। ऐसे में एक्ट की गहराई में जल्दी उतर जाता हूं। नए शो के बारे में उन्होंने बताया कि नया शो पूरी तरह से पारिवारिक रहे, इसके लिए उन्होंने द्विअर्थी संवादों और एक्ट से दूरी बनाई है। उनके साथ आए कलाकार सुनील ग्रोवर ने भी अपने एक्ट और अंदाज से समां बांधा।
विज्ञापन

अब तो लखनऊ की सड़कों पर दौड़ सकती है फरारी
लखनऊ में ही पली बढ़ी शो की एक और किरदार सुमोना चक्रवर्ती ने बताया कि लखनऊ उनके लिए कोई नई जगह नहीं है। वे लखनऊ में ही पैदा (फातिमा अस्पताल) हुई, जापलिंग रोड पर रहीं और लोरेटो कॉन्वेंट में पढ़ी। चारबाग में ननिहाल है, जहां की होली आज भी उनके फेवरेट है। बदलते लखनऊ के बारे में सुमोना ने बताया कि अब तो यहां की सड़कें इतनी चौड़ी हो चुकी हैं कि फरारी से फर्राटा भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed