{"_id":"124-59919","slug":"Lucknow-59919-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र चौदह बरस और काम चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्र चौदह बरस और काम चोरी
Lucknow
Updated Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। उम्र चौदह की और काम चोरी। चौदह साल के किशोरों के कारनामे से पुलिस भी अचंभे में है। मंगलवार को सआदतगंज पुलिस ने दो बालकों को गिरफ्तार कर वकील इब्ने हसन के घर चोरी का भंडाफोड़ किया है। जबकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि कटी पतंग लूटने के बहाने के घर में घुसकर रेकी की और फिर चोरी को वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चोरी की कई वारदातें कबूली हैं। पुलिस उनकी तस्दीक करा रही है।
एसओ सआदतगंज समर बहादुर सिंह के मुताबिक बीती रात चोरों ने सआदतगंज के रुस्तमनगर के वकील इब्ने हसन के घर से 90 हजार नगदी समेत नौ लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम कुछ संदिग्धों पर नजर रखे थी। छानबीन के बाद देर रात पुलिस ने दो चौदह साल के किशोरों को उठाया और पूछताछ की। पहले तो बालकों ने मासूमियत दिखाते हुए पुलिस को टरकाया। मगर इसके बाद दोनों टूट गए। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर 26,833 रुपए नगदी समेत सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, ब्लैकबेरी का मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी बालकों ने बताया कि उनके गिरोह का मास्टर माइंड मोहल्ले का ही एक युवक है। चोरी का बाकी सामान उसके पास है। बंटवारे में यह सामान उनके हिस्से में आया था। अब पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मगर अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला। आरोपियों ने तालकटोरा क्षेत्र की कई चोरी की वारदात कबूली है। पुलिस उसकी तस्दीक करा रही है। आरोपी किशोर सआदतगंज के रुस्तमनगर में ही रहते हैं। फरार आरोपी भी इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपियों ने बताया कि कटी पतंग लूटने के बहाने रेकी करते थे और फिर मौका पाकर वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गए एक आरोपी का पिता एलडीए में बाबू है। जबकि, दूसरे का जरदोजी का काम करता है।
पिता ने बेटे की थाने में थी शिकायत
एलडीए का बाबू दस दिन पहले अपने बेटे की शिकायत लेकर सआदतगंज थाने गया था। उसने पुलिस से कहा था कि इसकी संगत अच्छी नहीं है। वह गलत किस्म के लड़कों के साथ देर रात तक घूमता है। पुलिस ने पिता के कहने पर किशोर को समझाया था और शिकायत मिलने पर दंड देने की बात कही थी। मगर उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
किशोरों ने उड़ाया था दानपात्र
पंद्रह साल के किशोरों ने टिकैतराय तालाब स्थित गुरुद्वारे से दानपात्र उड़ाया था। मंगलवार को बाजार खाला पुलिस ने दो किशोरों को दबोच कर क्षेत्र में एक कूड़े के ढेर के पास से दानपात्र बरामद कर लिया। पुलिस ने पांच सौ रुपए भी बरामद किया है। आरोपियों ने कबूला कि दानपात्र में 1000 रुपए मिले थे। पांच सौ रुपए बियर व खाने में खर्च हो गए। पकड़े गए किशोर अक्सर छोटी-मोटी चोरियां करते थे।