{"_id":"124-59465","slug":"Lucknow-59465-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी आवास के सामने प्रेमीयुगल में भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी आवास के सामने प्रेमीयुगल में भिड़ंत
Lucknow
Updated Wed, 29 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। एक प्रेमी युगल ने मंगलवार शाम एसएसपी आवास के सामने जमकर हंगामा काटा। मोबाइल से दोस्तों के नंबर डिलीट करने से खफा युवती ने प्रेमी का न सिर्फ सरेराह कॉलर पकड़ा, बल्कि चांटे जड़ने लगी। प्रेमी ने भी थप्पड़ मारे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के साथ ही उनके अभिभावकों को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद दोनों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
एक प्रेमी युगल सहारागंज से नोकझोंक करते हुए निकला। एसएसपी आवास तक पहुंचते-पहुंचते झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवती ने प्रेमी को पीटना शुरू कर दिया। गुस्साए युवक ने भी दुपट्टे से ढंके युवती के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया। बीच सड़क युवक-युवती को झगड़ता देख भीड़ जुट गई। एसएसपी आवास पर तैनात सिपाही ने महिला सिपाहियों की मदद से दोनों को हिरासत में लिया। कैंप ऑफिस में पूछताछ के बाद दोनों को सहारागंज के सामने पुलिस बूथ पर भेज दिया गया। तहकीकात में पता चला कि दोनों मूल रूप से सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। युवती लखनऊ में ही कॉल सेंटर में काम करती है और युवक भी यहीं प्राइवेट नौकरी करता था। युवक के परिवार में वैवाहिक समारोह के चलते दोनों शॉपिंग करने सहारागंज गए थे। इस दौरान युवती के मोबाइल की घंटी कई बार बजी और वह काफी देर तक बात करती रही। इसे लेकर दोनों में नोकझोंक शुरू हुई। गुस्साए प्रेमी ने मोबाइल लेकर उसका दोस्तों के नंबर डिलीट कर दिए थे। दोनों को सख्त हिदायत देने के साथ पुलिस ने युवती की मां से फोन पर बात की। इसके बाद युवक के अभिभावकों का नंबर डायल किया। दोनों के रिश्तों से वाकिफ अभिभावकों ने बताया कि कुछ दिनों में दोनों की शादी की तैयारी है। वहीं, युवती की हरकतों से नाराज प्रेमी रिश्ता तोड़ने की धमकी देने लगा। आखिरकार किसी तरह दोनों को समझाकर घर भेजा गया है।