{"_id":"124-59403","slug":"Lucknow-59403-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडीए की सनराइज स्कीम को एक और झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीए की सनराइज स्कीम को एक और झटका
Lucknow
Updated Tue, 28 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कानपुर रोड की सनराइज ग्रुप हाउसिंग स्कीम में हो रही देरी के चलते निर्माणकर्ता कंपनी ने अपने हाथ पीछे खींचना शुरू कर दिए हैं। कंपनी अब बढ़ी हुई कास्ट पर ही निर्माण करने की बात कह रही है। जबकि प्राधिकरण ठेके की शर्त को देखते हुए निर्माण राशि बढ़ाने के लिए राजी नहीं है। कुल मिलाकर कुर्सी रोड की सृष्टि स्कीम में जिस तरह से कंपनी मार्ग ने काम करने से मना कर दिया है। उसी तरह से अब सनराइज स्कीम में भी हालात सामने आ रहे हैं। ऐसे में यहां के आवंटियों के आशियाने पर संकट मंडराने लगा है। इस स्कीम के लिए करीब 500 आवंटियों ने प्राधिकरण में डेढ़ अरब रुपये जमा कर रखे हैं। प्राधिकरण के ढुलमुल रवैये के चलते किसानों ने पहले कुर्सी रोड पर करीब डेढ़ साल तक कई रिहायशी कॉलोनियों का निर्माण नहीं होने दिया। किसी तरह काम शुरू हुआ तो कानपुर रोड पर काम रोक दिया गया। यहां पिछले चार महीने से काम किसानों ने रोका हुआ था। जिस वजह से कंपनी को अपनी कास्टिंग बढ़ती हुई दिख रही है। इंदु कांस्ट्रक्शंस के अधिकारियों ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से कास्टिंग बढ़ाने की गुजारिश की है। इसके बिना काम करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इस संबंध में प्राधिकरण उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी का कहना है कि प्रोजेक्ट की कॉस्ट बढ़ाना मुश्किल है। ठेका शर्तों में इसका उल्लेख नहीं है। कंपनी के अधिकारियों से वार्ता जारी है। जल्द ही कोई न कोई हल जरूर निकलेगा।
विज्ञापन