{"_id":"124-59242","slug":"Lucknow-59242-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर फेंका तेजाब, दो महिलाओं समेत पांच झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विरोध पर फेंका तेजाब, दो महिलाओं समेत पांच झुलसे
Lucknow
Updated Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़खानी को लेकर शनिवार सुबह दो पक्षों में घमासान हो गया। छेड़खानी का विरोध करने पर दबंग शोहदे ने अपने परिवार को साथ लेकर किशोरी के घर पर धावा बोल दिया। किशोरी के भाई, मां और बहन की जमकर पिटाई की। इसी बीच किशोरी का जख्मी भाई अपने कमरे से तेजाब की बोतल उठाकर दौड़ा तो शोहदे के भाई ने बोतल छीनकर एसिड उसके चेहरे पर डाल दिया। छीनाझपटी में वह भी बुरी तरह झुलस गया। फर्श पर गिरकर टूटी बोतल से उठे तेजाब के छींटों से दोनों की मां समेत पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गुडंबा के बहादुरपुर निवासी नरेश कुमार वर्मा की बेटी रिया शनिवार सुबह दूध लेने घर से थोड़ी दूर स्थित दुकान पर जा रही थी। तभी रास्ते में पड़ोसी रमेश चंद्र शर्मा के बेटे हेमंत ने आपत्तिजनक फब्तियां कसीं और अश्लील इशारे करते हुए छेड़खानी की। घर लौटी रिया ने अपने माता-पिता को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने दबंगों से न उलझने की बात कहते हुए रिया को शांत करा दिया। थोड़ी देर बाद रिया को दवा दिलाने के लिए नरेश उसे लोहिया अस्पताल ले गया था। इस बीच उसकी छोटी बेटी कशिश ने अपने भाई सचिन कुमार वर्मा को हेमंत की करतूत बता दी। बहन से अभद्रता का पता चलने पर सचिन ने अपने दरवाजे पर खड़े होकर हेमंत व उसके भाइयों को हिदायत दी। इस पर हेमंत ने अपने भाई अनिल, अमित, ललित को साथ लेकर उसके घर धावा बोल दिया और सचिन की पिटाई शुरू कर दी। सचिन की चीख-पुकार सुनकर मां पूनम वर्मा, बहन शानू व कशिश बीच-बचाव के लिए दौड़ी। उधर अपने बेटों की आवाज सुनकर रमेश व उसकी पत्नी इंद्रावती भी मौके पर जा धमके। हमलावरों के चंगुल से छूटा सचिन कमरे में गया और गहनों की सफाई के लिए रखे तेजाब से भरी बोतल ले आया। दबंग हेमंत व उसके भाइयों ने इरादा भांपने के साथ तेजाब की बोतल छीनी और सचिन के चेहरे पर उड़ेलने लगे। कुछ तेजाब अनिल के शरीर पर भी गिरा। इसी छीना-झपटी में तेजाब से भरी बोतल फर्श पर गिरकर टूट गई। इसके छींटे पड़ने से पूनम, शानू, इंद्रावती, हेमंत व अमित मामूली रूप से झुलस गए।
दबंगों के हमले से बुरी तरह घबराई पूनम ने किसी तरह घर का दरवाजा बंद करके वुमेन पॉवर लाइन का नंबर (1090) डायल कर मदद मांगी। इस बीच उधर से गुजर रहे पुलिसकर्मी को आसपास के लोगों ने भी मामले की जानकारी दी। थोड़ी देर में गुडंबा पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को थाने लाया गया। वहां नरेश व रमेश की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके सभी को बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टरों ने सचिन व अनिल की हालत नाजुक बताते हुए उन्हें भर्ती कर लिया है।
गुंडई से त्रस्त था इलाका ः आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि रमेश शर्मा के बेटों ने इलाके में खासा आतंक मचा रखा है। रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसना व अश्लील इशारे करना आम बात है। दबंगों ने छह फरवरी 12 को नरेश कुमार वर्मा पर हमला करके घायल किया था। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई न होने से दबंगों के हौसले बढ़ते गए।
विज्ञापन
डेढ़ साल से तंग कर रहा दबंग ः नरेश कुमार वर्मा का कहना है कि दो साल पहले उसने बहादुरपुर में मकान बनवाया और उसके एक हिस्से में ज्वैलरी शॉप खोली है। वह गहने बेचने के साथ सफाई व मरम्मत का काम करके घर का खर्च चलाता है। उसका बेटा विद्यांत डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र है। यहां बसने पर दबंग उसे तरह-तरह से तंग करने के साथ पत्नी व बच्चियों पर फब्तियां कसते थे। इसी का विरोध करने पर अब इन लोगों ने हमला कर दिया और घर में घुसकर तांडव किया।