फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   परिवहन मंत्री ने आरटीओ से दबोचा दलाल

परिवहन मंत्री ने आरटीओ से दबोचा दलाल

Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने बुधवार को लखनऊ संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) एवं आलमबाग बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया। उन्होेंने जहां आरटीओ में एक दलाल को दबोचा वहीं दूसरी तरफ बस अड्डे पर एक कंडक्टर को बिना बुक किए माल ढोते हुए पकड़ा। दलाल को पुलिस के हवाले कर दिया और कंडक्टर को निलंबित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मंत्री ने दोपहर करीब 1:30 बजे कानपुर रोड के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ पहुंचे। उन्होंने काउंटर पर जाकर तमाम लोगों से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक दलाल नजर आया तो उसको पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। उन्होंने अधिकारियोें को दलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने एवं दफ्तरों में अनाधिकृत रूप से काम करने वालोें को हटाने का निर्देश दिया। वही चेतावनी दी कि दोबारा निरीक्षण में दलाल पाए गए तो आरटीओ पर कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ इस दलाल की तबियत बिगड़ने पर पुलिस ने मंत्री के जाते ही उसको छोड़ दिया। मंत्री द्वारा पकड़े गए व्यक्ति ने सफाई दी कि वह अपने बेटे की बाइक की डुप्लीकेट आरसी बनवाने गया था।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर 2:10 बजे परिवहन मंत्री आलमबाग बस अड्डे पहुंचे। उन्होंने दो बसों की चेकिंग की जिसमें काफी गंदगी मिलने पर वह नाराज हुए। इसी बीच उनकी नजर इलाहाबाद के प्रयाग डिपो की बस में बुक कराए बिना लोड माल पर पड़ी तो उन्होंने कंडक्टर को निलंबित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लेने के लिए पैसेंजर हाल, शौचालय, वेटिंग कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान पर प्रतिबंधित पान मसाला और आठ रुपए की ठंडे पानी की बोतल दस रुपए मेें बेचने पर दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया। उन्होंने बस अड्डा प्रभारी को चेतावनी दी कि वाशिंग मशीन तत्काल चालू कराकर बसों की धुलाई एवं सफाई कराई जाए। आरएम एवं एआरएम को निर्देश दिया कि पैसेंजर हाल में पंखे लगाने के साथ ही बस अड्डे की सफाई पर विशेष निगरानी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed