{"_id":"124-58160","slug":"Lucknow-58160-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाने को लेकर शादी मेंे मारपीट, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाने को लेकर शादी मेंे मारपीट, 20 घायल
Lucknow
Updated Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। इटौंजा के बनौगा गांव में मंगलवार रात एक शादी समारोह में द्वारचार के दौरान गाने की फरमाइश को लेकर नशे में धुत वर-वधू पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और तोड़फोड़ की। दबंगों ने असलहे भी लहराए। मारपीट में बीस से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली, तब जाकर शादी की रस्म पूरी हो सकी। इसके बाद एक बाराती की तहरीर पर मामला दर्ज कर छह को हिरासत में लिया गया है।
गांव शीतलपुरवा निवासी रामरतन कोरी के बेटे रामस्वरुप की शादी बनौगा निवासी संतलाल की बेटी रेनू से तय थी। रात में बरात पहुंची और द्वारचार शुरू ही हुआ था कि गाने की फरमाई को लेकर नशे में धुत वधू पक्ष के कुछ युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। बात बढ़ने पर वर-वधू पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान हुई तोड़फोड़ में लाइट, टेंट व ब्रासबैंड आदि तमाम सामान क्षतिग्रस्त कर हो गया। दहशत फैलाने के लिए दबंगों ने हवा में लाइसेंसी असलहे भी लहराए। मारपीट में वर पक्ष के गोपीलाल, शेरा, राजा, नरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, मनीष कुमार, लवकुश, छोटक्कन, निजामुददीन, नीरज, सुनील कुमार और वधू पक्ष के राकेश कुमार, अतुल कुमार, छिट्टू व लाइट-टेंट हाउस के दो मजदूरों समेत 20 से अधिक लोग घायल हो गए। मेहमान नवाजी में आए लोगों जान बचाने के लिए आसपास के घरों में घुस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात संभाले और घायलों को सीएचसी व एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वर पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने वधू पक्ष के राकेश कुमार, छिटटू, अतुल कुमार समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छह बवालियों को हिरासत लिया।