{"_id":"124-58152","slug":"Lucknow-58152-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान से रेल टिकट भेजने वाले धरे गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमान से रेल टिकट भेजने वाले धरे गए
Lucknow
Updated Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ (ब्यूरो)। रेलवे सुरक्षा बल ने चारबाग स्थित आरक्षण केंद्र से दो दलालों को रंगे हाथ टिकट बनवाते हुए दबोच लिया। दोनों दलाल यात्रियों की डिमांड पर टिकट बनवाते थे और उनके गंतव्यों तक पहुंचाने के लिए हवाई यात्रियों का इस्तेमाल करते थे।
आरपीएफ की सीआईबी (क्राइम इंटेलिजेंस ब्यूरो) विंग ने बुधवार को घेराबंदी करके दोनों दलालों को पांच टिकटों के साथ गिरफ्तार किया। इनमें एक तत्काल टिकट भी था। सीआईबी उपनिरीक्षक श्रीनिवास मिश्र ने बताया कि दलाल हवाई टिकटों की बुकिंग का भी काम करते हैं। ये मुंबई से लखनऊ का कन्फर्म तत्काल ट्रेन टिकट लेते थे फिर उन्हें अपने हवाई यात्रियों की मदद से मुंबई व दिल्ली भेजते थे। इसमें दलालों की 1200 से 1500 रुपए की कमाई होती थी। मिश्र के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में पारा निवासी सत्यम श्रीवास्तव के पास से लोकमान्य तिलक से बनारस, गोंडा और इलाहाबाद का टिकट मिला है। इसी तरह फतेहगंज निवासी कृष्ण मोहन राठौर के पास से लखनऊ से मुंबई व लखनऊ से नई दिल्ली का टिकट मिला है।