{"_id":"124-57092","slug":"Lucknow-57092-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीनाबाद में चार घंटे में दो ट्रांसफार्मर फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीनाबाद में चार घंटे में दो ट्रांसफार्मर फुंके
Lucknow
Updated Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अमीनाबाद उपकेंद्र के बिजली आपूर्ति से जुड़े क्षेत्रीय इंजीनियरों की लापरवाही उपभोक्ताओें पर बहुत भारी पड़ रही है। इसी के चलते अमीनाबाद में चार घंटे के भीतर दो ट्रांसफार्मर फुंक गए। ट्रांसफॉर्मर फुुंकने से लोगों को चार से पांच घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। वही तार टूटने एवं तकनीकी खराबी के कारण कई इलाकों में बिजली गुल रही। जानकारी के अनुसार शाम को छह बजे कैसरबाग में लगा 630 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इसके चलते कैसरबाग का बड़ा इलाका अंधेरे में डूब गया। बिजली संकट से पीड़ित लोगों का जब उपकेंद्र पर जमावड़ा होने लगा तो आनन फानन में ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली चालू कराई गई। इस बिजली संकट से लोग उबरे ही थे कि हाथीखाना में रात 9:30 बजे 1000 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई तो रात को दूसरे 1000 केवीए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने के बाद जले ट्रांसफॉर्मर को बदलने का काम शुरू हुआ। यहां रात दो बजे बिजली आपूर्ति शुरू की जा सकी। उपकेंद्र कर्मियों ने बताया कि प्रबंध निदेशक के निर्देश के बाद भी क्षेत्रीय इंजीनियरों ने ट्रांसफार्मर के लोड की बैलेंसिंग नहीं की जिसके कारण जल गए। दूसरी ओर मशकगंज, ख्यालीगंज एवं नाला फतेहगंज में एलटी लाइन का तार टूटने के कारण दो से तीन घंटे तक बत्ती गुल रही। वही पुराने लखनऊ के चौपटिया एवं चौक क्षेत्र में तकनीकी खराबी के कारण बिजली गायब रही।
विज्ञापन