फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   एक को मुंबई से लौटने वालों की भारी भीड़

एक को मुंबई से लौटने वालों की भारी भीड़

Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। रेलवे की लापरवाही का खामियाजा आने वाले दिनों में सैकड़ों यात्रियों को भुगतान पड़ सकता है। मई में मुंबई से लखनऊ आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस (12534) से वापस आने का टिकट कराने वालों को सबसे ज्यादा मुसीबत होगी। जिन यात्रियों के टिकट कंफर्म हैं उनके लिए तो ठीक है लेकिन प्रतीक्षा सूची के टिकट लेने वालों के लिए सफर आसान नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक रेलवे अधिकारियों ने पुष्पक एक्सप्रेस में आठ सौ से अधिक प्रतीक्षा सूची के टिकट बेच दिए हैं। गर्मि यों की छु्ट्टियां शुरू होते ही मुंबई जाने और वहां से वापस आने वाले यात्रियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। लेकिन इस बार रेलवे अफसरों ने लापरवाही करते हुए 1 मई को मुंबई से पुष्पक से वापसी के लिए 800 वेटिंग के टिकट बेच दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक यात्रियों की संख्या अधिक होने पर रेलवे अतिरिक्त बोगी लगाता है लेकिन इतनी संख्या में यात्रियों के लिए अतिरिक्त बोगी की व्यवस्था नहीं की जा सकती है। वहीं कुशीनगर एक्सप्रेस में दो सौ वेटिंग के बाद रिजर्वेशन रिग्रेट दिखा रहा है। यही नहीं चार मई को भी ट्रेन संख्या 12107 लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस की स्लीपर में भी करीब 750 वेटिंग के टिकट बांट दिए गए हैं। रेलवे प्रवक्ता एके सक्सेना के मुताबिक वेटिंग रिग्रेट करने की रेलवे की नीति सभी जोन में एक सी है। ऐसे में कंप्यूटर यदि पुष्पक एक्सप्रेस में आठ सौ वेटिंग के टिकट जारी कर रहा है तो यह गंभीर मामला है इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed