{"_id":"124-56826","slug":"Lucknow-56826-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लखनऊ व बनारस से चलाएगा स्पेशल ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लखनऊ व बनारस से चलाएगा स्पेशल ट्रेन
Lucknow
Updated Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ व बनारस से स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इन ट्रेनों के चलने से उन यात्रियों को बर्थ मिल सकती हैं जिन्हें अप्रैल के अंतिम सप्ताह में दिल्ली, बनारस, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद जाना है और उन्हें अभी तक किसी भी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिला है।
रेलवे के मुख्य प्रवक्ता नीरज शर्मा के मुताबिक ट्रेन संख्या 04207 लखनऊ से रात 8.25 पर चलेगी जो दिल्ली दूसरे दिन सुबह 4.45 पर पहुंचेगी। यह ट्रेन लखनऊ से 20, 22, 25, 27 व 29 अप्रैल को चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04208 दिल्ली से शाम 7.30 बजे चलेगी जो लखनऊ सुबह 4.45 पर आएगी। यह ट्रेन दिल्ली से 21, 23, 26, 28 व 30 अप्रैल को चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04205 बनारस से शाम 6.15 पर चलेगी जो लखनऊ मध्य रात 12.05 पर आएगी और दिल्ली दूसरे दिन सुबह 10.30 बजे पहुंचेगी। बनारस से यह ट्रेन 21, 23, 26, 28 व 30 अप्रैल को चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04206 दिल्ली से दोपहर 2 बजे चलेगी जो लखनऊ रात 11.25 पर आएगी और बनारस दूसरे दिन सुबह 6 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन दिल्ली से 22, 24, 27, 29 अप्रैल और 1 मई को चलेगी। लखनऊ से दिल्ली व बनारस से लखनऊ होकर दिल्ली जान वाली ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए स्लीपर व थर्ड एसी कोच लगाए जाएंगे।