{"_id":"124-56822","slug":"Lucknow-56822-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी के आरोप में किशोर को छत से फेंका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चोरी के आरोप में किशोर को छत से फेंका, मौत
Lucknow
Updated Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हुसैनगंज में मोबाइल चोरी के शक में दबंग एक किशोर को घर से उठा ले गए। चोरी कबूल कराने के लिए उसे जमकर प्रताड़ित किया और फिर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। किशोर की अस्पताल में मौत हो गई। हुसैनगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कैंट रोड स्थित कैनाल कॉलोनी निवासी राधेश्याम मौर्य प्राइवेट चालक है। वह असिस्टेंट इंजीनियर की गाड़ी चलाता है। राधेश्याम के मुताबिक बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह परिवार के साथ घर पर थे। इस बीच कॉलोनी के ही रामस्वरूप यादव के बेटे अमर और विजय अपने तीन साथियों के साथ उनके घर पर आए। वे लोग राधेश्याम के छोटे बेटे अविनाश को जबरन साथ ले जाने लगे। राधेश्याम और उनकी बेटी ने विरोध किया तो दबंग उनसे भी मारपीट करने लगे। अमर और विजय ने अविनाश पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा पीटते हुए गाड़ी में डाल लिया। अपने घर ले जाकर दबंगों ने उससे चोरी कबूलवाने के लिए लाठी डंडों से जमकर पीटा। इस बीच अविनाश ने घर फोन कर पिता को बताया कि उसे बहुत प्रताड़ना दी जा रही है। इसके बाद आरोपियों ने अविनाश को तीसरी मंजिल पर ले जाकर वहां से नीचे फेंक दिया। राधेश्याम के मुताबिक इस बीच चालक कैलाश साहू उनके घर आया। उसने बताया कि अविनाश छत से गिर गया है और सिविल अस्पताल में भर्ती है। राधेश्याम पड़ोसी वीरेंद्र द्विवेदी के साथ अस्पताल पहुंचे। अविनाश खून से लथपथ पड़ा था। उसके हाथ में पट्टी बंधी थी। मुंह, नाक और कान से लगातार खून बह रहा था। हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। आरोपी रामस्वरूप अविनाश को अपनी गाड़ी से ट्रॉमा सेंटर ले गए। ट्रॉमा सेंटर में अविनाश ने दम तोड़ दिया। सिर व शरीर के दूसरे हिस्सों में लगी बताया गया कि अंदरूनी चोटों की वजह उसकी मौत हो गई। हुसैनगंज पुलिस ने राधेश्याम की तहरीर पर रामस्वरूप के बेटे अमर सिंह और विजय सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण, बलवा, घर में घुसकर मारपीट और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर हुसैनगंज रामप्रदीप यादव ने बताया कि आरोपी अमर और विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमर गाड़ी चलाता है। वहीं विजय सिंचाई विभाग में दूध बांटने का काम करता है। बाकी तीन आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन