फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   हाई वॉल्टेज से जानकीपुरम में फुंके विद्युत उपकरण

हाई वॉल्टेज से जानकीपुरम में फुंके विद्युत उपकरण

Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम में शुक्रवार को सुबह हाई वॉल्टेज आने के कारण एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के यहां विद्युत उपकरण फुंक गए। जब तक उपभोक्ता लेसा कंट्रोल को सूचित करके सप्लाई बंद करवाते तब तक उपभोक्ताओं को हजारों का नुकसान हो चुका था। वहीं अभियंताओं ने तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लिया। स्थानीय अभियंताओं के मुताबिक सुबह 11 बजे तकनीकी कारणों से अचानक हाई वॉल्टेज आया था लेकिन आपूर्ति बंद कर दी गई। जबकि उपभोक्ताओं का कहना था कि उपकेंद्र में शिकायत के बाद आपूर्ति बंद की गई है। जानकीपुरम के सेक्टर एच निवासी मोहम्मद अहमद, एस पांडे, सुनील कुमार सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह 11 बजे अचानक हाई वॉल्टेज आने से टीवी, सेट टॉप बाक्स, फ्रिज, पानी की मोटर, सीएफएल व ट्यूब लाइट फुंक गई। अचानक हाई वॉल्टेज आने के कारण उपभोक्ताओं को स्विच ऑफ करने तक समय नहीं मिला। उपभोक्ता सुनील के मुताबिक हाई वॉल्टेज की स्थित करीब बीस मिनट तक रही। हालांकि इसके पहले ही उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण फुंक चुके थे। फिर भी कई उपभोक्ताओं ने अपने घरों की सप्लाई बंद कर दी और उसके बाद लेसा अभियंताआें को सूचित करके घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सप्लाई तो बंद कर दी गई लेकिन अभियंता हाई वॉल्टेज से पल्ला झाड़ते दिखे। अधिकारियों के इस रवैये से नाराज उपभोक्ताओं ने लेसा से मुआवजे की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर उन लोगों को मुआवजा नहीं मिला तो वे लोग उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

उधर राजधानी में अनुरक्षण कार्य के चलते कई क्षेत्राें में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। पुराने लखनऊ में मरम्मत कार्य के कारण दिन भर में कई बार बिजली गई। जबकि अंबेडकर नगर, मोहनलाल गंज से पोषित क्षेत्राें में रात व सुबह के समय नियमित रूप से बिजली एक से दो घंटे के लिये काटी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed