फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   दबंग की फायरिंग से छात्र जख्मी

दबंग की फायरिंग से छात्र जख्मी

Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट में जुग्गौर के मजरा घुरू पुरवा में दादी के जमीन बेचने से खफा उसके दबंग पोते ने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार आधी रात कई राउंड फायर कर गांव में दहशत फैला दी। गोली आठवीं के एक छात्र के पैर में जा लगी तो सभी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। आरोपी एक पूर्व सपा विधायक का खास बताया जा रहा है। सत्ता के दबाव में पुलिस ने घायल छात्र का मुकदमा न दर्ज कर हमलावर की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया। बाद में, मीडिया के दबाव में छात्र के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट लिखी।
विज्ञापन

घुरू पुरवा निवासी भगवानदीना के दो बेटे लाल बहादुर सिंह यादव व मेवा लाल सिंह यादव हैं। दोनों में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मेवा लाल का बेटा अभय सिंह यादव परिवार के साथ इंदिरानगर के सेक्टर-18 में रहता है। बुजुर्ग भगवानदीना की गांव में ही छह बिस्वा जमीन थी। मंगलवार को भगवानदीना ने जमीन की रजिस्ट्री कर दी। इसका पता चलने पर अभय आपे से बाहर हो गया। रात करीब 12 बजे असलहों से लैस होकर वह अपने समर्थक पप्पू रावत समेत छह-सात लोगों के साथ घुरू पुरवा पहुंच गया। अभय ने चाचा लाल बहादुर का दरवाजा खटखटाया और दरवाजा न खुलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसने कई राउंड हवा में फायरिंग की। अभय व उनके समर्थकों ने दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोस के शिव बख्श रावत निकले तो अभय ने उन पर फायर झोंक दिया। शिव बख्श बाल-बाल बच गए। शोर सुनकर शिव बख्श के बेटे रिंकू रावत, पिंकू व विकास रावत भी आ गए। बदमाश समझकर सभी अभय की ओर दौड़े तो पप्पू रावत ने गोली दागना शुरू कर दिया। गोली विकास रावत (13) के दाहिने पैर को चीरते हुए निकल गई। विकास के गिरते ही अभय व उसके समर्थक हवा में गोलियां दागते हुए फरार हो गए। घर वाले विकास को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए जहां से उसे बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। विकास मां सरस्वती शिक्षा कला अनौरा कला में आठवीं का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभय के जानकारी देने पर कुछ ही देर में उसकी पैरवी में पूर्व विधायक राजेंद्र यादव व पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाल बहादुर कोतवाली पहुंच गए। दबाव में पुलिस ने अभय की तहरीर पर शिव बख्श रावत, सहजराम, रिंकू समेत पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पुलिस अभय को बचाने के लिए ताना बाना बुनने लगी। तभी वारदात की जानकारी होने पर मीडिया ने पुलिस से पूछताछ शुरू की। उसके बाद पुलिस ने घायल छात्र के भाई रिंकू रावत की तहरीर पर अभय सिंह, लाल बहादुर व पप्पू रावत के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं इंस्पेक्टर चिनहट विजयमल सिंह यादव गोली चलने की बात से इन्कार करते हुए कहा कि दो भाइयों के बीच जमीन विवाद चल था। उनकी आपस में कहासुनी हो रही थी। पड़ोसियों के निकलने पर मामूली मारपीट की घटना हुई थी। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed