{"_id":"124-52098","slug":"Lucknow-52098-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बेहोश मिलीं छह महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में बेहोश मिलीं छह महिलाएं
Lucknow
Updated Thu, 07 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ (ब्यूरो)। मुंबई से गोरखपुर जा रही अवध एक्सप्रेस (19037) में सफर कर रही छह महिला यात्रियों को बेहोशी की हालत में लखनऊ में उतारा गया। सभी महिला कोच में सफर कर रही थी। जीआरपी ने मंगलवार सुबह महिलाओं को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। चौकी इंचार्ज मोहम्मद इरशाद त्यागी ने बताया कि अर्धमूर्छित अवस्था में मिली महिला यात्री कुसुमा से पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चौकी इंचार्ज के मुताबिक महिलाओं के पूरी तरह से होश में आने के बाद ही जांच आगे बढ़ाई जा सकेगी। चौकी इंचार्ज के मुताबिक आगरा निवासी कुसुमा व देवरिया निवासी अनीता सिंह ने बताया कि ट्रेन के महिला कोच में टुंडला स्टेशन के पास एक मोटी महिला चढ़ी थी। गोरे रंग की महिला ने उन्हें यह कहकर प्रसाद व चाय दी कि यह देवी मां का प्रसाद है। उसे खाते ही सभी बेहोश हो गईं। कुसमा ने बताया कि उसका मंगल सूत्र और 2500 रुपये चोरी हो गए हैं, जबकि अन्य महिलाएं बहुत अधिक जानकारी नहीं दे सकीं। बेहोशी की हालत में उतारी गई महिलाओं में जल संस्थान में कार्यरत कुसुमा देवी, देवरिया निवासी अनीता सिंह, संत कबीर नगर निवासी प्रेमा, बस्ती निवासी अजमेरु निशा, ज्ञानवती हैं, जबकि बेहोशी के कारण छठीं महिला का नाम और पता मालूम नहीं हो सका है। जीआरपी के मुताबिक महिलाओं द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर ही टीम को टुंडला भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन