फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   बिजली चोरी के आरोप के सदमे से बुजुर्ग की मौत

बिजली चोरी के आरोप के सदमे से बुजुर्ग की मौत

Mon, 04 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 04 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के हुसैनगंज क्षेत्र में बिजली चोरी के आरोप के सदमे से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्होंने बिजली चोरी के शमन शुल्क की अदायगी तो की थी लेकिन जब असेसमेंट बिल चुकाने का दबाव पड़ा तो उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। यह आरोप मृतक के बेटों ने लगाया है। मुख्य अभियंता ने इस प्रकरण की जांच की बात कही है।
विज्ञापन

हुसैनगंज क्षेत्र में मकान नंबर 60/109 जौहरी की गढ़ैया निवासी व केंद्रीय जल आयोग से रिटायर्ड महफूज अली के बेटों आजाद और आबाद ने इस संबंध में उपभोक्ता परिषद से लिखित में शिकायत की है। परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इस बात की पुष्टि ‘अमर उजाला’ से की। शिकायत-पत्र के अनुसार 15 जनवरी को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की टीम ने महफूज अली के घर में लगे बिजली मीटर को हथौड़े से तोड़ दिया। उसमें शंट लगा होने का दावा करते हुए तीन किलोवाट विद्युत लोड पर बिजली चोरी का आरोप लगाया और शमन शुल्क देने का दबाव बनाया। पत्र में कहा गया है कि महफूज अली की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके बावजूद उन्होंने 12 हजार रुपए शमन शुल्क भरा। इसके बाद से ही महफूज बीमार रहने लगे। 30 जनवरी को हुसैनगंज खंड से तीन-चार कर्मचारी फिर आए और 50 हजार रुपए का बिजली बिल थमाते हुए जल्द से जल्द उसे जमा कराने की चेतावनी दी। इसके कुछ समय बाद ही महफूज अली को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। वर्मा ने इस प्रकरण को सोमवार को विद्युत नियामक आयोग के समक्ष उठाने की बात कही है। दूसरी तरफ मुख्य अभियंता प्रदीप टंडन ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही साबित हुआ तो लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


150 वर्गफीट के मकान में 292 यूनिट की बिजली खपत!
मृतक महफूज अली महज 150 वर्गफीट की जमीन पर बने मकान में अपना गुजर-बसर कर रहा था। आश्चर्य की बात ये है कि जनवरी में मीटर में एक महीने की बिजली खपत 292 यूनिट थी। मृतक के बेटों ने आरोप लगाया कि एक किलोवाट के कनेक्शन को कुछ साल पहले जबर्दस्ती दो किलोवाट का कर दिया गया था। उन्होंने पिता को बिजली चोरी में फंसाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed