फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   रेडियो टैक्सी चाहिए डायल करें 7800501501

रेडियो टैक्सी चाहिए डायल करें 7800501501

Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली व मुंबई की तर्ज पर अब लखनऊवासियों को भी रेडियो टैक्सी की सुविधा मिलेगी। इसकी शुरुआत बुधवार को चारबाग से की गई। पहले चरण में 17 टैक्सियां लगाई गई हैं। बेहतर नतीजे आने पर दिसंबर के अंत तक सौ रेडियो टैक्सी संचालित की जाएंगी। यात्री को को फोन नंबर 7800501501 डायल करके टैक्सी बुक करानी होगी। यही नहीं ग्राहक स्कूल व शादी के लिये भी टैक्सी बुक करा सकेंगे। अफसरों के अनुसार रेडियो टैक्सी के 7 किमी सफर पर 150 रुपये, चालीस किलोमीटर या चार घंटे के छह सौ रुपये, अस्सी किलोमीटर या आठ घंटे 1120 रुपये लिए जाएंगे। जबकि तीन सौ किमी या अधिक सफर करने पर ग्राहक से प्रति किलोमीटर 11 रुपये लिए जाएंगे। रेडियो टैक्सी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम से लैस है। इससे टैक्सी कहां चल रही है, इसकी जानकारी संचालकों को मिल सकेगी। सेवा का उद्घाटन डीआरएम जगदीप राय, एसएसपी आरके चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर एयरपोर्ट निदेशक सुरेश चंद होता और सीनियर डीसीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed