{"_id":"124-50325","slug":"Lucknow-50325-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पसीजे डॉक्टर तड़पती रही गर्भवती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पसीजे डॉक्टर तड़पती रही गर्भवती
Lucknow
Updated Fri, 11 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कड़ाके की ठंड में गर्भवती महिला अवंती बाई महिला चिकित्सालय (डफरिन) केगेट पर कई घंटे तक तड़पती रही लेकिन, डॉक्टरों ने उसकी सुध नहीं ली। इस महिला को एंबुलेंस छोड़ कर गई थी। आखिरकार वहां के सुरक्षाकर्मी ने अपनी सिफारिश लगाई, तब कहीं जाकर सुबह करीब 11 बजे महिला को भर्ती किया गया। इस मामले में 108 एंबुलेंस के स्टाफ की लापरवाही भी सामने आई है। मलिहाबाद निवासी शिवकुमार की गर्भवती पत्नी रेखा ने बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। लगभग 7:30 बजे एंबुलेंस आई और रेखा को डफरिन अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस में मौजूद पैरामेडिकल स्टाफ ने गर्भवती रेखा को अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती नहीं कराया और उसे गेट पर ही छोड़ कर चले गए। जब शिवकुमार अपनी पत्नी को लेकर इमरजेंसी में पहुंचा तो डॉक्टरों ने पूर्व में हुए इलाज की पर्ची व रेफरेंस लेटर की मांग की। शिवकुमार जब ये कागजात नहीं दिखा पाया तो डॉक्टरों ने रेखा को भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। शिवकुमार ने कई डॉक्टरों से गुहार लगाई लेकिन, किसी ने भी नहीं सुनी। लगभग 11 बजे अस्पताल के सुरक्षाकर्मी मोचन शुक्ल ने रेखा को अपनी सिफारिश पर भर्ती कराया। इसके बाद उसे लेबर रूम ले जाया गया। शिवकुमार ने बताया कि डॉक्टर एंबुलेंस वालों से रेफर वाले कागज मांग रहे थे, जो उन्होंने नहीं दिया। इसके बाद दूसरे मरीज को लाने की बात कहकर कर्मचारी एंबुलेंस लेकर चले गए। उधर, 108 एंबुलेंस सेवा के कम्युनिकेशन हेड अजय यादव ने बताया कि बुधवार को मलिहाबाद क्षेत्र में गर्भवती रेखा या शिवकुमार नाम के किसी भी व्यक्ति को सेवा नहीं दी गई। मलिहाबाद में बुधवार सुबह दो गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस सेवा दी गई थी। इनमें से एक को एंबुलेंस में ही प्रसव हुआ और दूसरी को मलिहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन