{"_id":"124-45699","slug":"Lucknow-45699-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों से ढाई लाख हड़पे, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारों से ढाई लाख हड़पे, गिरफ्तार
Lucknow
Updated Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। एक जालसाज ने जातीय जनगणना में काम दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से ढाई लाख रुपये हड़प लिया। सोमवार को बेरोजगारों ने जालसाज को मिलने के बहाने पार्क रोड बुलाया। बेरोजगारों ने जालसाज की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, बलिया के सत्येंद्र नारायण ने तहरीर दी थी कि जौनपुर के मडली शहर सोनहिता निवासी कामेश्वर प्रसाद ने जातीय जनगणना का काम दिलाने का झांसा दिया। सत्येंद्र अपने दोस्त मनीष व राजेश समेत आठ लोगों से कामेश्वर को ढाई लाख रुपये दिए और काम दिलाने के लिए कहा। पैसे लेने के बाद कुछ दिन तक कामेश्वर टालमटोल करता रहा। फिर सेलफोन उठाना बंद कर दिया। सत्येंद्र व उसके साथी लखनऊ में मिलने के बहाने कामेश्वर को आज सुबह पार्क रोड पर बुलाया। बातचीत के दौरान कामेश्वर ने पैसा देने से इंकार कर दिया। इस पर बेरोजगार युवकों ने पकड़ कर कामेश्वर की पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन