{"_id":"124-45403","slug":"Lucknow-45403-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट मांगकर लूटी कार, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट मांगकर लूटी कार, गिरफ्तार
Lucknow
Updated Wed, 24 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। रायबरेली में एक बदमाश ने आबकारी ठेकेदार से लिफ्ट मांगकर उसकी कार ही लूट ली। हालांकि कुछ ही समय में चार थानों की पुलिस ने पीछाकर उसे धर दबोचा। पुलिस ने लूट का आरोप संदिग्ध बताया है।
पुलिस के मुताबिक रायबरेली के मिल एरिया थाने के रतापुर निवासी आबकारी ठेकेदार मयंक जायसवाल मंगलवार सुबह अपनी कार लेकर घर से निकले थे। रास्ते में एक व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगी। थोड़ी दूर जाकर उसने कार रुकवाई। ब्रेक लगते ही उसने मयंक को धक्का देकर गिरा दिया और कार लूटकर फरार हो गया। मयंक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर लूट की जानकारी दी। इसके बाद हरचंदपुर थाने की पुलिस ने घेराबंदी की। बदमाश उसे तोड़कर लखनऊ की तरफ भागा। इस बीच बछरावां, निगोहां और मोहनलालगंज पुलिस ने नाकाबंदी करके कार रोकने की कोशिश की। बदमाश को भागते देख चारों थानों की पुलिस पीछे लग गई। हूटर बजाते पीछा कर रही पुलिस की कई गाड़ियों को देखकर बदमाश संतुलन खो बैठा और पीजीआई थाने की नाकाबंदी तोड़कर थोड़ी दूर पहुंचते ही कार डिवाइडर से जा टकराई। यहीं पुलिस ने बदमाश को धर दबोचा। उसकी पहचान रतापुर के अनूप जायसवाल के रूप में हुई है। अनूप से पूछताछ करके फिलहाल उसे रायबरेली पुलिस को सौंप दिया गया है।