फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   तेज रफ्तार वैन ने तीन को कुचला

तेज रफ्तार वैन ने तीन को कुचला

Wed, 24 Oct 2012 12:00 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Wed, 24 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बीकेटी। इटौंजा में कुम्हरावां रोड पर महोना कस्बे के पास मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार मारुति वैन चालक ने तीन किसानों को रौंद दिया। हादसे में एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उधर हादसे के बाद चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

इटौंजा के गांव भगौतीपुर निवासी किसान दिन्ना रैदास साइकिल से अपने साढू सीताराम रैदास उर्फ बबलू के साथ जा रहा था। इटौंजा-कुम्हरावां रोड पर महोना कस्बे के पास दोनों सड़क किनारे खड़े होकर खेरिया निवासी अपने रिश्तेदार पच्चूराम रैदास से बातचीत करने लगे। इस दौरान इटौंजा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मारुति वैन तीनों को रौंदती हुई एक पेड़ से जा टकराई। आसपास मौजूद लोगों ने बताया की चालक वाहन को तेज रफ्तार में लहराकर चला रहा था। हादसे में दिन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सीताराम और पच्चूराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मारुती वैन को पुलिस ने अपने कब्जे में लेने के साथ ही मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed