{"_id":"0eda07f6-e2f2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"6-year-old-girl-murderd-and-dumped-in-dustbin","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर कूड़े में फेंका 6 साल की बच्ची का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर कूड़े में फेंका 6 साल की बच्ची का शव
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Tue, 02 Jul 2013 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले में दो दिन से गायब चल रही छह साल की बच्ची की लाश कूड़े के ढेर में मिली है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर की हड्डी टूटना बताई गई है। रेप की आशंका के चलते डाक्टरों की टीम ने स्लाइड जांच के लिए भेजी है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
क्षेत्र के पनवड़िया गांव निवासी आटो चालक बब्लू की छह साल की बेटी शीतल की लाश रविवार को आधी रात के बाद रेलवे ट्रैक के पास एक कूड़े के ढेर में मिली। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
सोमवार को बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तीन डाक्टरों के पैनल ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की मौत की वजह से सिर में भारी चीज का लगना बताया गया है। उसके सिर की हड्डी भी टूट गई थी। इसके अलावा डाक्टरों के पैनल ने दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड को भी जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हत्या के पीछे की सही वजह का पता नहीं चल सका है। परिवार के लोगों ने किसी भी तरह की रंजिश से इंकार किया है। बालिका के पिता बब्लू के मुताबिक शीतल शनिवार की शाम को गुम हो गई थी, जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।