फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   41 thousand part time teachers recruit in uttar pradesh

यूपी में होगी 41 हजार अंशकालिक शिक्षकों की भर्ती

Sat, 02 Feb 2013 09:52 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 02 Feb 2013 09:52 AM IST
विज्ञापन
41 thousand part time teachers recruit in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के साथ ही परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कला, स्वास्थ्य एवं शारीरिक तथा कार्य शिक्षा की पढ़ाई के लिए 41,307 अनुदेशकों (अंशकालिक) की शीघ्र भर्ती की जाएगी। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। 25 फरवरी को जिला स्तर पर विज्ञापन निकलेगा।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन (ई-आवेदन) 23 मार्च तक करना है। भर्ती व प्रशिक्षण प्रक्रिया 30 जून तक पूरी कर अनुदेशकों को नए शिक्षा सत्र के पहले दिन एक जुलाई को स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करा दिया जाएगा। शासन ने पूर्व में तीन अक्तूबर 2012 को जारी विज्ञापन भी निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार 100 से अधिक छात्र संख्या वाले प्रदेश के13,769 उच्च प्राथमिक स्कूलों में प्रति स्कूल तीन-तीन अनुदेशक नियुक्त होंगे। इन स्कूलों में कला शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा तथा कार्य शिक्षा के एक-एक (कुल तीन) अनुदेशकों के आधार पर 41,307 अनुदेशकों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुदेशक को 7000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इन्हें 11 महीने के लिए नियुक्त किया जाएगा। जहां तक संभव होगा चयनित अनुदेशकों की तैनाती उनके विकासखंड में ही की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन और अनुदेशकों के चयन केलिए एनआईसी लखनऊ एक साफ्टवेयर विकसित करेगा। इसी साफ्टवेयर से जिलावार मेरिट जनरेट की जाएगी जिसे बेसिक शिक्षा अधिकारियों को श्रेणीवार/वर्गवार चयन की प्रक्रिया करनी होगी।

जिलास्तर पर प्राचार्य डायट की अध्यक्षता वाली चयन समिति अनुदेशकों का चयन करेगी और डीएम के अनुमोदन के बाद तैनाती होगी। तैनाती केपहले अनुदेशकों को डायट में पांच दिन का प्रशिक्षण मिलेगा। ये स्कूलों में कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। मानदेय का भुगतान जिले से सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा। वर्ष में 10 दिन का उन्हें आकस्मिक अवकाश भी मिलेगा।

कौन होंगे पात्र
वर्तमान शैक्षिक सत्र 2012-13 में अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2013 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष। एससी, एसटी व ओबीसी को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट। विकलांगों की उच्चतर आयु सीमा 15 वर्ष अधिक मान्य। भूतपूर्व सैनिकों के लिए भी छूट का प्रावधान।

शैक्षिक अर्हता
1- कला शिक्षा - इंटरमीडिएट कला विषय के साथ तथा बीए/ ड्राइंग व पेंटिंग के साथ बीए/इंटरमीडिएट के साथ किसी विश्वविद्यालय अथवा मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त कला में विशेष उपाधि/डिप्लोमा

2- स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा - स्नातक व प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त व्यायाम शिक्षा में डिप्लोमा अथवा विश्वविद्यालय द्वारा व्यायाम शिक्षा में हासिल उपाधि/डिप्लोमा अथवा उसके समकक्षक अन्य योग्यता

3- कार्यशिक्षा : इसमें चार विषय (कम्प्यूटर शिक्षा, गृहशिल्प व संबंधित कला, उद्यान विज्ञान एवं फल संरक्षण तथा कृषि) होंगे। कम्प्यूटर शिक्षा व गृहशिल्प-संबंधित कला केलिए 35-35 प्रतिशत तथा उद्यान विज्ञान एवं फल संरक्षण तथा कृषि विषय के लिए 15-15 प्रतिशत विद्यालयों में विषयवार चयनित होंगे।
कप्यूटर शिक्षा के लिए योग्यता - बीएससी इन कम्प्यूटर साइंस या बीसीए या डोएक से ए सर्टिफिकेट
गृहशिल्प एवं संबंधित कला - गृह विज्ञान/गृह अर्थशास्त्र/ घरेलू विज्ञान/ गृहकला में स्नातक
उद्यान विज्ञान एवं फल संरक्षण - बीएससी कृषि के साथ फल संरक्षण का विशेष डिप्लोमा
कृषि शिक्षा : बीएससी कृषि

इस तरह होंगे ई-आवेदन
--अभ्यर्थी अपने जिले में ही आवेदन कर सकेंगे, काउंसिलिंग के समय निवास प्रमाणपत्र जमा करना होगा।
--ई-चालान जमा करने की निर्धारित तिथि तक शुल्क एसबीआई की किसी भी शाखा में जमा किया जा सकेगा।
--ई-आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि से एक सप्ताह का समय ई-चालान द्वारा आवेदन शुल्क जमा करने के लिए अतिरिक्त रूप से मिलेगा।
--ई-आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम निर्धारित तिथि के बाद के जारी शैक्षिक अंक पत्र तथा प्रमाणपत्र काउंसिलिंग के समय स्वीकार्य नहीं होंगे।
--एक से अधिक ई-आवेदन फिर से नहीं भरे जा सकेंगे।

आवेदन शुल्क:
ई-आवेदन पत्र के लिए एससी, एसटी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क -100 रुपये
अन्य अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क - 200 रुपये
विकलांग शुल्क से मुक्त रहेंगे

चयन प्रक्रिया का कार्यक्रम
बीएसए द्वारा विज्ञापन प्रकाशित कराने की तिथि                 : 25 फरवरी
आनलाइन आवेदन पत्र (ई-आवेदन) भरने की अंतिम तिथि         : 23 मार्च
ई-चालान द्वारा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि         : 21 मार्च
एनआईसी द्वारा बीएसए को मेरिट सूची उपलब्ध कराने की तिथि    : 08 अप्रैल
जिला चयन समिति द्वारा काउंसिलिंग                         : 30 अप्रैल
जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदन                                : 10 मई
अनुदेशकों की तैनाती                                     : 15 मई

अंशकालिक अनुदेशकों का प्रशिक्षण                          :16 मई से 30 जून
आवंटित विद्यालय में अंशकालिक अनुदेशकों का कार्यभार ग्रहण     : 01 जुलाई 2013

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed