फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   2200 new born care unit will open in uttar pradesh

यूपी: खुलेंगे 2200 न्यूबॉर्न केयर यूनिट

Tue, 09 Jul 2013 06:38 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Jul 2013 06:38 PM IST
विज्ञापन
2200 new born care unit will open in uttar pradesh

अब किसी नवजात की मौत नहीं होगी। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य योजना (एनआरएचएम) में जन्मे बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए नए 2200 विशेष यूनिट जिलों में खोले जाएंगे।

विज्ञापन


सब कुछ ठीक रहा तो इस योजना को इसी साल पूरा भी किया जा सकता है।

सोमवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे एनआरएचएम के मिशन निदेशक अमित घोष ने नवजात के स्वास्थ्य और मृत्यु दर पर चिंता जताई।

3,000 हो जाएगी संख्या
उन्होंने कहा कि पूरे यूपी में 830 न्यूबोर्न केयर कॉर्नर ही हैं। अब इसकी संख्या 3,000 करने की चुनौती है। इस लक्ष्य को इसी साल पूरा कर लिया जाएगा। इससे शिशु मृत्यु दर को भी घटाया जा सकेगा।
विज्ञापन


इसके लिए जिलेवार योजना बनाकर इसे लागू किया जाना है।

प्रदेश में न्यूबॉर्न केयर सेंटर्स की हालत बेहद खस्ता है। ऐसे में नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर हमेशा खतरा बना रहता है। खबर है कि प्रदेश में इन न्यूबॉर्न केयर सेंटर्स की संख्या बढ़ाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो हैं उनकी भी हालत खराब है
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर जगह अभी न्यूबॉर्न बेबी केयर कॉर्नर की शुरूआत ही नहीं हो सकी है। जहां हुई है वहां भी इसकी देखभाल ठीक तरह से नहीं हो रही।

ऐसे में जरूरी है कि पहले से बने न्यू बोर्न बेबी कॉर्नर पर भी ध्यान दिया जाए।

ये होंगी सुविधाएं
• नवजात की देखभाल के लिए प्रसव कक्ष से सटे कमरे में विशेष टेबल
• इमरजेंसी दवाईयां
• ऑक्सीजन आपूर्ति
• वजन मापने की मशीन
• कृत्रिम सांस दिलाने के लिए एंबू बैग
• थर्मामीटर
• सक्शन उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed