फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   20 people have died tragically in different accidents in Uttar Pradesh

दर्दनाक: उत्तर प्रदेश में अलग-अलग हादसों में बीते 24 घंटों में 20 की मौत, कहीं गिरी लिफ्ट तो कहीं ढहा मकान

Sat, 16 Sep 2023 12:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 16 Sep 2023 12:20 PM IST
सार

UP Accident News: पहला हादसा कल यानी शुक्रवार सुबह को ग्रेटर नोएडा में हुआ। यहां आम्रपाली के ड्रीम वैली फेस-2 प्रोजेक्ट में लिफ्ट गिरने से आठ मजदूरों की मौत हो गई। वहीं मथुरा, लखनऊ और रायबरेली में हुए हादसों को मिलकर अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
20 people have died tragically in different accidents in Uttar Pradesh
यूपी में बीते 24 घंटे में चार बड़े हादसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में अलग-अलग हादसों में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पहला हादसा कल यानी शुक्रवार सुबह को ग्रेटर नोएडा में हुआ। यहां आम्रपाली के ड्रीम वैली फेस-2 प्रोजेक्ट में लिफ्ट गिरने से अब तक आठ मजदूरों की जान जा चुकी है। मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर रात हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि देर रात में ही लखनऊ में मकान ढह जाने से मलबे में दबकर पांच की मौत हो गई। साथ ही रायबरेली में हुए सड़क हादसे में मां व बेटों समेत तीन की हत्या हो गई। 

विज्ञापन

पहला हादसा
ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां आम्रपाली के ड्रीम वैली फेस-2 प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से कल चार मजदूरों की मौत हो गई थी। शनिवार को इलाज के दौरान चार मजदूरों ने दम तोड़ दिया। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आम्रपाली के ड्रीम वैली फेस-2 प्रोजेक्ट में हुए हादसे के जिम्मेदार लोगों ने जर्जर लिफ्ट में चढ़ाकर मजूदरों को मौत के मुंह में धकेला दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में कंस्ट्रक्शन कंपनी और एनबीसीसी के अधिकारियों पर सुरक्षा के मानकों को दरकिनार करने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या की आईपीसी की धारा-304/308/337/338/287/34 व 7 सीएल एक्ट अंतर्गत केस दर्ज कर लगभग 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में कार सवार तीन लोग सहित चार की मौत हो गई। वहीं कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जैंत पुलिस ने मथुरा हाईवे पर स्थित न्यूरो अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह 2 बजे कार सवार पांच लोग कोसी नंदगांव रोड स्थित कोकिलावन शनिधाम दर्शन करने जा रहे थे। अलीगढ़ जिले के थाना बन्ना देवी के गांव सारसुल निवासी निविध बंसल पुत्र अरुण बंसल, आलोक दयाल पुत्र सुनील दयाल व आकाश की मौत हो गई। वहीं घटना में घायल ट्रक चालक बिहार के छपरा थाना आमनौर गांव सोनोह निवासी अजीत कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

तीसरा हादसा
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की फतेह अली रेलवे कॉलोनी में देर रात एक मकान की छत ढह गई, जिससे पांच लोगों की दब जाने से मौत हो गई। बारिश के बाद मकान और कमजोर हो गया था। सुबह सफाईकर्मियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची। टीम ने मलबा  हटाकर पांच लोगों को बाहर निकला और उन्हें इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और सुबह लोगों का तांता लग गया जिसे संभालने के लिए और पुलिस बुलानी पड़ी। मृतकों में सतीश चंद्र (40), सरोजनी देवी (35), हर्षित (13), हर्षिता (10) और अंश (5) शामिल हैं।

चौथा हादसा
रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में उन्नाव- लालगंज मुख्य मार्ग पर केसौली गांव के पास शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। इससे कार सवार मां व बेटों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय हुई तेज आवाज से आसपास दहशत मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे हुए सभी घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी लालगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दो सगे भाइयों विनय प्रताप सिंह (22), अभय प्रताप सिंह (26) पुत्र गण शिवमंगल सिंह, मां कल्पना सिंह (48) पत्नी शिवमंगल सिंह को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed