{"_id":"3aae0022-ed0f-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"16-year-old-girl-raped-in-a-wedding-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक तरफ हो रही थी शादी, दूसरी तरफ रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक तरफ हो रही थी शादी, दूसरी तरफ रेप
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Jul 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का है। दीदी के ससुराल में शादी का यह पहला मौका था।
विज्ञापन
वह बड़े जतन से सजी-संवरी थी और घर के काम में मदद कर रही थी। उसी दौरान, कुछ ऐसा हुआ कि अब शादी के नाम से उसकी रूह कांप जाएगी।
वैवाहिक समारोह में बड़ी बहन के घर आई किशोरी को अगवा कर गांव के एक युवक ने उसका रेप कर डाला।
देर रात किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई। किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
बौंडी के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी दो दिन पूर्व इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपनी बड़ी बहन के घर वैवाहिक समारोह में शामिल होने आई थी।
शनिवार को द्वारपूजा का कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान किशोरी आयोजन स्थल से थोड़ी दूरी परिवार के किसी व्यक्ति को बुलाने चली गई।
जब वह जा रही थी, तभी गांव के एक युवक ने किशोरी को पकड़कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद अगवा कर रेप किया। देर रात युवक जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया।