फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   10 prisoners abscond from naini jail

फिल्मी स्टाइल में चलती वैन से कूदकर 10 कैदी फरार

Mon, 08 Apr 2013 08:38 PM IST
इलाहाबाद/इंटरनेट डेस्क
इलाहाबाद/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 08 Apr 2013 08:38 PM IST
विज्ञापन
10 prisoners abscond from naini jail

उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद शहर में हुए सनसनीखेज घटनाक्रम में सोमवार को चलती वैन से कूदकर दस कैदी फरार हो गए। कैदियों को दो जेल वैन (प्रिजन वैन) पर नैनी सेंट्रल जेल से पेशी के लिए कचहरी लाया जा रहा था।

विज्ञापन


लापरवाह पुलिसवालों ने एक वैन का ताला खुला छोड़ दिया था। साथ ही उस वैन पर कैदियों के साथ पीछे कोई पुलिसवाला भी नहीं बैठा था। शहर के बालसन चौराहे के पास खूंखार कैदियों को फरार होने का मौका मिल गया।
विज्ञापन


चलती वैन से पहले चार कैदी कूदे। भरे चौराहे वैन से कैदियों के कूदने से दहशत फैल गई। इसके बाद छह और कैदी वैन से कूद पड़े। वैन में महज चालक और एक सिपाही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैन को सड़क किनारे रोका गया लेकिन दस कैदी फरार हो चुके थे। वैन में 42 कैदी और थे लेकिन वह खुद से नहीं भागे। दोपहर के पहले ही फैली इस सनसनी से पुलिस अफसरों के होश उड़ गए।

डीआईजी एन रविन्द्र, एसएसपी मोहित अग्रवाल समेत तमाम पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। कचहरी लॉकअप में बंदियों का मिलान हुआ तो दस कैदियों के फरार होने की पुष्टि हो गई।


एसएसपी मोहित अग्रवाल ने लापरवाही बरतने वाले एक दरोगा और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया। सभी पुलिसवालों और कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। क्राइम ब्रांच समेत कई टीमें दिन भर छापामारी करती रहीं। फरार हुए कैदियों में कई खूंखार अपराधी हैं। इसमें चार पर गैंगस्टर लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed