फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Termination letter to 108 ambulance employees in Chamba

चंबा में 108 एंबुलेंस के 50 फीसदी कर्मचारियों को थमाए टर्मिनेशन लेटर

Wed, 01 Jul 2020 05:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Jul 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Termination letter to 108 ambulance employees in Chamba
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

चंबा जिले में 108 एंबुलेंस में काम करने वाले 50 फीसदी कर्मचारियों को कंपनी ने टर्मिनेशन लेटर थमा दिए हैं। वर्षों से एंबुलेंस में सेवाएं दे रहे इन कर्मचारियों को परिवार के पालन-पोषण की चिंता सताने लगी है। हालांकि, अभी तक किसी भी कर्मचारी को निकाला नहीं गया है, लेकिन कंपनी ने टर्मिनेशन लेटर जारी होने के संबंध में इन्हें बता दिया है। टर्मिनेशन लेटर जारी होने की सूचना मिलने के बाद पिछले सात से आठ सालों से सेवाएं दे रहे एंबुलेंस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। जिले में 108 एंबुलेंस में करीब सौ कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। ये कर्मचारी दिन-रात जिले की छह लाख आबादी को आपात काल में एंबुलेंस सेवा मुहैया करवा रहे हैं। जिले में मौजूदा समय में 18 एंबुलेंस हैं। इनमें शिफ्टों में कर्मचारी ड्यूटी देते हैं। बताया सह भी जा रहा है कि सरकार ने एंबुुलेंस संचालन का टेंडर दूसरी कंपनी को दिया है।
विज्ञापन


इसके चलते कंपनी पुराने कर्मचारियों को टर्मिनेशन लेटर दे रही है। 108 एंबुलेंस संचालक कंपनी के चंबा-कांगड़ा प्रभारी अभिषेक भंगालिया ने बताया कि जिन कर्मचारियों को टर्मिनेशन लेटर दिए गए थे, उन्हें वापस ले लिया गया है। इसलिए कर्मचारियों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed