{"_id":"576e26634f1c1b0f32b495a0","slug":"tatkal-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ ने पकड़ा तत्काल टिकट का दलाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ ने पकड़ा तत्काल टिकट का दलाल
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
रेलवे टिकट
पर्सनल आईडी पर तत्काल टिकट बनाने वाले साइबर कैफे संचालक अंकित को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी साइबर कैफे से तत्काल टिकट बनाकर बेचता था। उसके पास से दो तत्काल टिकट भी बरामद हुए हैं। अंकित एक तत्काल टिकट पर तीन सौ से चार सौ रुपये तक अतिरिक्त ले रहा था।
रेलवे ने टिकट की दलाली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आदेश दिए हैं। इसके चलते आरपीएफ लगातार अभियान चला रही है। शुक्रवार को आरपीएफ लाइनपार क्षेत्र में साइबर कैफे पर छापामार कार्रवाई की। युवक अंकित गुप्ता साइबर कैफे चलाता है। आरपीएफ ने उसके पास से तत्काल के दो टिकट भी बरामद किए हैं। इसमें एक टिकट बांदीकुई से मुरादाबाद और दूसरा मुरादाबाद से लखनऊ का है।
आरपीएफ पोस्ट कमांडेेंट अखिलेश गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। सूचना मिली थी कि गुप्ता साइबर कैफे लाइनपार से तत्काल टिकट की बिक्री जा रही है। सूचना के आधार पर छापा मारा गया। दुकान से दो तत्काल के टिकट बरामद किए गए। दोनों ही टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर पर्सनल आईडी से बनाई गई हैं। साइबर कैफे संचालक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एक टिकट पर तीन सौ से चार सौ रुपये तक अतिरिक्त ले रहे थे।