{"_id":"57f005f54f1c1bce4b574a3b","slug":"state-bank-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ने रिजर्व बैंक को भेजे जाली नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसबीआई ने रिजर्व बैंक को भेजे जाली नोट
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक शाखा भरवारी की एक बड़ी लापरवाही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने उजागर की है। एसबीआई ने आरबीआई को नकली नोट भेजे हैं। सौ की गड्डी में से आठ नकली नोट जांच टीम को मिले हैं। जांच टीम के इस खुलासे से एसबीआई में हड़कंप मचा हुआ है। जांच टीम प्रभारी ने एसबीआई के मुद्रक तिजोरी अधिकारी के खिलाफ कोखराज थाने मामला दर्ज करा दिया है।
एसबीआई भरवारी की शाखा से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को हाल ही में मुद्रक तिजोरी अधिकारी ने जमा रकम की खेप भेजी थी। खेप में सौ-सौ की गड्डियां भी थीं। जांच के दौरान सीडब्ल्यूईएसओ की टीम को एक गड्डी में आठ जाली नोट मिले। बैंक से भेजी गई रकम में से जाली नोट मिलने की घटना को आरबीआई ने गंभीरता से लिया। इस मामले में एसबीआई के शीर्ष अधिकारियों से सवाल-जवाब किया गया।
इसके बाद आरबीआई के नोटों की गणना करने वाले प्रभारी श्रीराम ने एसबीआई के मुद्रक तिजोरी अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी वीके मिश्र को तहरीर भेजी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोखराज एसओ विनोद यादव को निर्देश दिया कि वह रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू करें। कोखराज थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में एसबीआई शाखा के प्रबंधक विजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उनकी शाखा में मुद्रक तिजोरी अधिकारी शोभित पुरवार हैं। उनके कार्यकाल में ही जाली नोट भेजी गई थी अथवा किसी दूसरे के कार्यकाल में, यह भी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
बैंक कर्मियों की भूमिका संदिग्ध
आरबीआई को भेजी गई जाली नोट के मामले में कोखराज थाने की पुलिस ने मुद्रक तिजोरी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। कोखराज एसओ विनोद यादव ने बताया कि इस मामले में फिलहाल अभी कुछ कहना ठीक नहीं है। इसके बाद भी प्रकरण में बैंक कर्मियों की भूमिका संदिग्ध है। एक-एक कर्मचारी से इस मामले में पूछताछ होगी, साथ ही बैंक के सीसीटीवी के फुटेज भी देखे जाएंगे कि आखिर यह सब हुआ कैसे।