फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lord rama

श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

Sat, 16 Apr 2016 12:10 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 16 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
lord rama
श्री राम - फोटो : amar ujala
ललितपुर। शहर में विभिन्न मंदिरों में श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया। श्री लक्ष्मी नृसिंह सेवा परिवार द्वारा श्री नृसिंह मंदिर पर श्री रामनवमी पर्व पर भगवान श्रीराम का जन्म आयोजित किया गया। शुक्रवार को सर्वप्रथम संकीर्तन पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद भगवान का पंचामृत से स्नान कराया गया। दिन में 12 बजे भगवान के जन्मोत्सव के समय मंदिर के पट खुले और पूरा माहौल भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के पुजारी मोहनदास महाराज ने भगवान की आरती उतारी। इसके उपरांत सभी को प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के बाहर श्री लक्ष्मी मंदिर सेवा परिवार के सदस्यों द्वारा आतिशबाजी की व्यवस्था की गई थी।  
विज्ञापन


इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, प्रभात दीक्षित, मनमोहन जड़िया, संजय ड्योढ़िया, मानू शर्मा, रत्नेश तिवारी, ललित कौशिक, नरेश शेखावत आदि उपस्थित रहे। बाद में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


उधर, श्री राम जन्मोत्सव पर श्री जगदीश मंदिर में परिचर्चा आध्यात्मिक संस्था अभ्युदय द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें भगवत नारायण शर्मा ने कहा कि भगवान राम ने बुंदेलखंड के दारिद्रय को देखकर चित्रकूट में रामराज्य का सपना बुना था। न्याय और अन्याय के दौरान वह हमेशा न्याय के साथ खड़े हुए। उन्होंने कहा कि भगवान स्वयं भक्तों का तिलक करते हैं, भगवान ने भक्तों से चंदन नहीं लगवाया। इस मौके पर विनीत चतुर्वेदी, आचार्य सत्यनारायण तिवारी, डा.ओमप्रकाश शास्त्री, डा.पूरन सिंह निरंजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री तुवन मंदिर में श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया। सुबह भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद सुंदर कांड का पाठ हुआ और दोपहर में श्रीराम के जन्म के दौरान भगवान के जयकारे गूंजने लगे। इस दौरान मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बी के सरदार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed