फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi team wins 22 gold medals in martial arts championship

मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में 22 स्वर्ण पदक जीतकर मंडी प्रदेश में अव्वल

Mon, 22 Feb 2021 05:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 Feb 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Mandi team wins 22 gold medals in martial arts championship
मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के विजेता। - फोटो : अमर उजाला

पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश की ओर से करवाई गई दो दिवसीय राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का समापन बैडमिंटन हॉल पड्डल में हुआ। प्रतियोगिता में मंडी जिले ने 22 स्वर्ण पदक जीतकर पहला, बिलासपुर ने 9 स्वर्ण पदक जीत दूसरा और कांगड़ा ने 6 स्वर्ण पदक जीत तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में जिला खेल अधिकारी नरेश ठाकुर ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन


सब जूनियर वर्ग लड़कियों में 30 किलोग्राम भार वर्ग के टेन्डिंग इवेंट में बिलासपुर की स्वरा ने स्वर्ण,  मंडी की अनन्या ने रजत, 35 किलो भार वर्ग में निवेदिता और 50 किलो भार वर्ग में तेजस राणा ने स्वर्ण और सब जूनियर लड़कों के 25 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित चंदेल,  30 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के अर्चित ने स्वर्ण पदक,  देवांश ने रजत पदक, मंडी के सानिध्य और आयुष ने कांस्य पदक जीता। 33 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन ठाकुर मंडी ने स्वर्ण, रितेश चंदेल बिलासपुर ने रजत, आरव सिरमौर ने कांस्य पदक,  36 किलोग्राम भार वर्ग में वरुण शर्मा बिलासपुर ने स्वर्ण,  तन्मय भारद्वाज मंडी ने रजत पदक जीता।   
विज्ञापन


42 किलो भार वर्ग में अर्श शर्मा मंडी ने स्वर्ण, बिलासपुर के नितिश ने रजत,  45 किलो भार वर्ग में शिवांश ने स्वर्ण, अतकिश ने रजत,  48 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी के शौर्य ने स्वर्ण, सिरमौर के पीयूष ने रजत,  51 किलोग्राम भार में लक्ष्य ने स्वर्ण,  विवेक ने रजत, 57 किलोग्राम भार में यतिन ने स्वर्ण पदक, जहांजेब ने रजत, 60 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल ने स्वर्ण, 69 किलोग्राम भार में प्रभनूर ने स्वर्ण प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर वर्ग : लड़कियों में 47 किलो भार वर्ग में श्रेया ने स्वर्ण, दीपा ने रजत,  51 किलो भार वर्ग में विपाशा ने स्वर्ण, समीपता ने रजत, 65 किलो में साना ने स्वर्ण, रशिका ने रजत और अर्शिया ने कांस्य पदक जीता। लड़कों के 48 किलो भार वर्ग में नितेश ने स्वर्ण, मनीष ने रजत, शाश्वत ने कांस्य, 51 किलो भार वर्ग में अंशज ठाकुर ने स्वर्ण, वाशु ने रजत, कौशिक ने कांस्य, 54 किलो भार वर्ग में दीपांशु ने स्वर्ण, रिजुल ने रजत, कुलदीप सिंह, जीवन चौहान ने कांस्य, 57 किलो भार वर्ग में नितिन कुमार ने स्वर्ण, खेम सिंह ने रजत, राजन ने कांस्य,  61 किलो भार वर्ग में साहिल ने स्वर्ण, अभिषेक ठाकुर ने रजत, शिवम ने कांस्य, 65 किलोग्राम भार में करण ठाकुर ने स्वर्ण, शुभम ने रजत,  70 किलोग्राम में करण चंद ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।


सीनियर वर्ग : लड़कियों के 45 किलो भार वर्ग टेन्डिंग इवेंट में तरुणा ने स्वर्ण, सुरभि ने रजत,  50 किलोग्राम में राशि, 55 किलोग्राम भार वर्ग में बनिता कुमारी ने स्वर्ण, मास्टर वर्ग टेन्डिंग इवेंट में 55 किलोग्राम में पुरुषोत्तम, 70 किलोग्राम में जोगिंद्र सिंह,  80 किलोग्राम भार वर्ग में ललित सिंह ठाकुर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद ने बताया कि इस दौरानराम सिंह चौहान,  अमी चंद, कमलेश ठाकुर, प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष बृज लाल चौहान, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed