शिमला: जिला परिषद कैडर कर्मियों को कैबिनेट से उम्मीद, पंचायतीराज मंत्री बोले- सब कमेटी बनाएंगे
कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार मंत्रिमंडल की बैठक में हमारी मांगें पूरी कर देती है तो हम काम पर लौटने को तैयार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलम छोड़ो हड़ताल पर चल रहे जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को 11 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदेश सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक से मांगें पूरी होने की उम्मीद है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार मंत्रिमंडल की बैठक में हमारी मांगें पूरी कर देती है तो हम काम पर लौटने को तैयार हैं। जिला परिषद कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कहना है कि कलम छोड़ो हड़ताल से पंचायतों में प्रभावित हो रहे कामकाज से हम भी परेशान हैं। हम नहीं चाहते के लोगों को अधिक दिनों तक दिक्कत झेलनी पड़े। उम्मीद है मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों के विभाग में विलय पर सकारात्मक फैसला लेगी। सचिव पंचायती राज प्रियतु मंडल का कहना है कि हड़ताली कर्मियों को जारी किए गए नोटिस की मियाद खत्म हो गई है। आगामी कार्रवाई पर सरकार विचार-विर्मश कर रहे हैं। पंचायतों में वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।
मंत्रिमंडल की बैठक में होगी चर्चा, उप समिति बनाएंगे: अनिरुद्ध
पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में जिला परिषद कर्मियों की मांगों पर चर्चा की जाएगी। इनकी मांगों को लेकर उप समिति का गठन किया जाएगा। जिला परिषद कैडर कर्मियों के साथ पहले भी दो दौर की बातचीत हो चुकी है। सरकार इनकी मांगों को हल करने के लिए संवेदनशील है।