फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   zika virus antidote in india research by IIT Mandi scientists

अब जीका वायरस का एंटीडॉट तैयार करना होगा आसान

Wed, 26 Sep 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 26 Sep 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
zika virus antidote in india research by IIT Mandi scientists

भारत में तेजी से पांव पसार रहे जानलेवा जीका वायरस का एंटीडॉट तैयार करना वैज्ञानिकों के लिए आसान होगा। आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने वायरस के प्रोटीन के खतरनाक हिस्सों की पहचान करने में बड़ी सफलता पाई है। जीका वायरस की प्रोटीन संरचना को बारीकी से समझने के लिए एक ऐसा कंप्यूटर प्रोग्राम इजाद किया है, जिससे इस वायरस संक्रमण के उपचार का प्रारूप तैयार करने में बड़ी मदद मिलेगी।

विज्ञापन


शोध को हाल ही अमेरिका के जर्नल ऑफ मोलेक्यूलर बायोलॉजी ने हरी झंडी देते हुए प्रकाशित किया है। जिससे वैज्ञानिकों को वायरस की सरंचना बारीकी से समझने और एंटीडॉट तैयार तैयार करने में मदद मिलेगी। आईआईटी मंडी के बायोलाजी विभाग के प्रोफेसर व शोधकर्ता डॉ. रजनीश गिरी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस शोध में साउथ फ्लोरिडा के व्लादिमीर और रिसर्च स्कॉलर पुष्पेंद्र मणि मिश्र उनके सहयोगी रहे हैं। गौरतलब है कि अफ्रीका से एशिया तक कहर बनाने वाले इस बीमारी के इलाज को लेकर दुनियाभर में शोध चले हैं।  
विज्ञापन


आईआईटी मंडी के इस शोध से जीका प्रोटीन में इस असामान्य और एमओआरएफ साइट की पहचान और इस विश्लेषण से वायरल प्रोटीन के विशेष हिस्से को समझने में मदद मिलेगी। दरअसल इसकी वजह से वायरस और मरीज के बीच आपसी गतिविधि होती है। संक्रमण के दौरान और कुछ विशेष गतिविधियों जैसे कि वायरस के रेगुलेशन और मोलेक्यूलर संकेत मिलने के दौरान ऐसा होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फीचर एनेलाइजिंग कंप्यूटेशनल टूल्स का उपयोग
डॉ. गिरी के मुताबिक मोलेक्यूलर रिकग्निशन फीचर एनेलाइजिंग कंप्यूटेशनल टूल्स का उपयोग करते हुए जीका वायरस के प्रोटीन में एमओआरएफ साइट्स की पहचान की है। उन्होंने बतौर रेफरेंस यूनीप्रॉट नामक जीका वायरस प्रोटीन डाटाबेस से प्राप्त जानकारी का उपयोग करते हुए जीका के एक खास स्ट्रेन प्रोटीन सीक्वेंस की पुष्टि की है।

 
यह है जीका वायरस 
जीका वायरस फ्लेविविरेड नामक वायरस परिवार का सदस्य है। वायरस की पहचान सबसे पहले यूगांडा में 1947 मे हुई थी। यह वायरस संक्रमित एडीज नामक मच्छर की प्रजाति के काटने से फैलता है। इसी तरह के मच्छर डेंगू बुखार, येलो फीवर और चिकनगुनिया वायरस भी फैलाते हैं।  इसके अलावा जीका वायरस सेक्स से भी फैलता है। गर्भावस्था के दौरान यदि कोई महिला जीका वायरस से प्रभावित है तो इससे बच्चे को गंभीर बीमारी हो सकती है। जीका वायरस का अभी तक कोई दवाई या टिका नहीं बना है। यह जानलेवा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed