फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Zero hour started in Himachal Vidhansabha on the lines of Loksabha, these MLAs asked questions

HP Assembly Session: हिमाचल विधानसभा में लोकसभा की तर्ज पर शुरू हुआ शून्यकाल, इन विधायकों ने पूछे सवाल

Fri, 20 Dec 2024 05:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, तपोवन(धर्मशाला)
अमर उजाला नेटवर्क, तपोवन(धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Dec 2024 05:02 PM IST
सार


 शून्यकाल शुरू करने का यह प्रयोग यूं तो मानसून सत्र में हो चुका था, लेकिन स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिड्योर एसओपी) नहीं बनने पर उस समय इसे शीत सत्र के लिए टाला गया था। अब इसे एसओपी के साथ शुक्रवार को शुरू किया गया। 
 

विज्ञापन
Zero hour started in Himachal Vidhansabha on the lines of Loksabha, these MLAs asked questions
विधानसभा सदन में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी शून्यकाल शुरू हो गया है। शुक्रवार को सत्र के तीसरे दिन तपोवन विधानसभा में शून्यकाल के पहले दिन सात विधायकों ने जनहित से जुड़े मामले उठाए। शून्यकाल की समय अवधि आधे घंटे की रहेगी। सदन की कार्यवाही शुरू होने से एक घंटा पहले विधानसभा सचिवालय को इसके तहत प्रस्ताव देने होंगे। हर विधायक को बोलने के लिए दो से तीन मिनट का अधिकतम समय दिया जाएगा। अधिक सवाल आने पर मामले की प्राथमिकता के आधार पर शून्यकाल में सवाल शामिल किए जाएंगे। बीते एक साल के दौरान सदन में उठाए गए मामलों को शून्यकाल में नहीं उठाया जा सकेगा। सवालों की सार्थकता को जांचने के बाद ही विधानसभा सचिवालय शून्यकाल के लिए सवाल चयनित करेगा। शून्यकाल के दौरान उठाए जाने वालों मामलों को आगामी कार्यवाही के लिए संबंधित मंत्रियों और केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


संबंधित कैबिनेट मंत्री शून्यकाल में भी अपना पक्ष रख सकेंगे। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर सहित मंत्रियों जगत सिंह नेगी और डॉ. धनीराम शांडिल ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को शून्य काल शुरू करने पर बधाई दी। सभी ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने भी यह प्रयास किए लेकिन कुलदीप सिंह पठानिया को इसमें सफलता मिली है। बता दें कि हिमाचल विधानसभा में दो दिन तक स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा से गतिरोध बनने के चलते 18 दिसंबर से शून्य काल की शुरूआत नहीं हो सकी। शून्यकाल शुरू करने का यह प्रयोग यूं तो मानसून सत्र में हो चुका था, लेकिन एसओपी न बनने पर उस वक्त इसे शीत सत्र के लिए टाला गया था। अब इसे एसओपी के साथ शुक्रवार को शुरू किया गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शून्यकाल शुरू करने की आधिकारिक घोषणा की।

विज्ञापन

60 किलोमीटर के दायरे में दो बार टोल टैक्स लगाना गलत : अनुराधा
 
शून्यकाल में पहला मामला उठाते हुए लाहौल-स्पीति से कांग्रेस विधायक अनुराधा राणा ने किरतपुर-मनाली फोरलेन पर टकोली और डोहलूनाला में टोल टैक्स वसूलने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि 60 किलोमीटर के दायरे में दो जगह टोल टैक्स नहीं लेने की बात केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने भी की है। इसके बावजूद टकोली और डोहलूनाला में ऐसा करने की तैयारी है।  इससे लाहौल-स्पीति से आने-जाने वालों को आर्थिक नुकसान होगा। केंद्र सरकार के नियमों के भी यह खिलाफ है। जवाब में लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के मामला उठाने के बाद टकोली में टोल टैक्स को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया। केंद्र सरकार के समक्ष इस मामले को उठाया गया है।

नई पंचायतों के गठन प्रस्ताव ग्राम सभा से पास होने जरूरी नहीं : अनिरूद्ध
बिलासपुर से भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल ने नई ग्राम पंचायतों के गठन का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार नई पंचायतें बना रही हैं। ग्रामसभा के प्रस्ताव मांगे गए हैं। सारा रिकॉर्ड हमारे पास है, कैसे नई पंचायतें बनेंगी, इस व्यवस्था को सरकारी स्तर से ठीक से लागू किया जाए। पंचायतों के अलावा विधायकों के पास भी इसके प्रस्ताव आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई पंचायत प्रधान इस बाबत प्रस्ताव नहीं भेज रहे हैं। जवाब में पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जनगणना का काम चल रहा है। इसी बीच नई पंचायतों का भी गठन हो रहा है। केवल यह विधान नहीं है कि ग्राम पंचायत से इनका पास होना जरूरी है। इसके लिए सीधे भी विभाग को प्रस्ताव भेजे जा सकते हैं। इस संबंध में विभागीय स्तर पर भी विचार किया जा सकता है। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि अगर पंचायत के स्तर पर राजनीति की वजह से मामले नहीं बढ़ पा रहे हैं तो विभाग को सीधे भेजे प्रस्ताव पर भी विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन

केवल पठानिया ने फोरलेन निर्माण से कूहले बंद होने का मामला उठाया
शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया ने पठानकोट-मनाली फोरलेने के निर्माण के चलते शाहपुर सहित कई क्षेत्रों में कूहलों के बंद होने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि एनएच की ओर से डंपिंग करने से कई कूहलें बंद हो गई हैं। इस कारण किसान गेहूं की बिजाई नहीं कर सके। उनके क्षेत्र में 22 कूहलें बंद हो गई हैं। उन्होंने पूछा कि क्या शाहपुर बाजार में पांच मीटर चौड़ाई कम करने को लेकर कोई फैसला हुआ है या नहीं। पठानिया ने रोड क्रास करने के लिए क्रासिंग बनाने और गेहूं की फसल नहीं कर पाने के लिए मुआवजा देने की मांग भी की।

संजय रतन ने की दाड़ी में स्वतंत्रता सैनानी स्मारक बनाने की मांग
कांग्रेस विधायक संजय रतन ने दाड़ी में स्वतंत्रता सैनानी स्मारक बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि दस साल पहले इस बारे में घोषणा हुई थी। देश को आजादी दिलाने वालों की याद को जिंदा रखने के लिए स्मारक बनाना जरूरी है। उन्होंने स्वतंत्रता सैनानी बोर्ड भी गठित करने की मांग की। भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने सितंबर के दौरान पांवटा साहिब क्षेत्र में बादल फटने से हुए नुकसान पर सदन का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि कई लोगों की उपजाऊ भूमि बह गई है। पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। भाजपा विधायक जनकराज ने भेड़ पालकों की अनदेखी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकारी अनदेखी से लोग पुराने व्यवसाय को छोड़ रहे हैं। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर वन विभाग से चर्चा की जाएगी।

नालागढ़ में एथेनॉल प्लांट ने कर दिए 12 बोर : हरदीप
कांग्रेस विधायक हरदीप बावा ने कहा कि नालागढ़ में एक एथेनॉल प्लांट ने पानी के लिए 12 बोर कर दिए हैं। इस उद्योग ने अपने प्रस्ताव में जल नहर बनाने की बात कही थी लेकिन अब भूमिगत जल का प्रयोग करने के लिए बोर किए जा रहे हैं। इससे आसपास की 36 पेयजल और सिंचाई योजनाएं प्रभावित होंगी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने बीते दिनों उनके क्षेत्र में कई योजनाओं का शुभारंभ भी किया। इन योजनाओं पर भी संकट खड़ा हो गया है। जवाब में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नालागढ़ में भूमिगत जल का स्तर बहुत कम हो गया है। यहां का 70 फीसदी भूमिगत जल प्रयोग हो चुका है। अब हमें भूमि को रिचार्ज करने के लिए सोचना चाहिए। मुकेश ने कहा कि विभागीय टीम को उद्योग के निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा। अगर डीपीआर के खिलाफ काम हो रहा होगा तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed