फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   yuvraj singh cricket academy in Bilaspur yuvi will train youngesters in academy

यूथ को क्रिकेट की एबीसी सिखाएंगे युवी

Wed, 12 Nov 2014 02:27 PM IST
Updated Wed, 12 Nov 2014 02:27 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh cricket academy in Bilaspur yuvi will train youngesters in academy

प्रदेश के क्रिकेट के इतिहास में एक और अध्याय जुड़ गया है। बिलासपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में इंटरनेशनल क्रिकेटर युवराज सिंह (युवी) की अकादमी खुल गई है। एचपीसीए ने प्रदेश के विभिन्न मैदानों में से बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट स्टेडियम को इसके लिए चुना है। मंगलवार को युवराज सिंह ने स्वयं बिलासपुर में अकादमी को ऐलान किया। वाईएससीए (युवराज सिंह एक्सीलेंस ऑफ क्रिकेट) के नाम से क्रिकेट अकादमी चलेगी।

विज्ञापन


अकादमी में सिर्फ हिमाचल ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों के खिलाड़ी एडमिशन ले सकेंगे। महज 300 रुपये मासिक  शुल्क होगा। अकादमी में गरीब बच्चों को मुफ्त भी कोचिंग का प्रावधान है। हालांकि, कितनी सीटें इसके लिए रिजर्व रहेगी इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया। युवराज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि हिमाचल में उनकी अकादमी खुल रही है।
विज्ञापन


इस अकादमी के खुलने से देशभर के बच्चे यहां आएंगे। यहां के बच्चों को अन्य राज्यों में चल रही उनकी अकादमी में ले जाया जाएगा और वहां के बच्चे यहां आएंगे। बेस्ट टैलेंट को आगे निकालना ही उनका मकसद है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी क्रिकेटरों को समय-समय पर यहां आकर क्रिकेट के गुर सिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed