Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Charanpreet and Manjot emerge victorious in voter awareness competitions

Shimla News: मतदाता जागरूकता प्रतियोगिताओं में चरणप्रीत और मनजोत ने मारी बाजी

Thu, 19 Nov 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Updated Thu, 19 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Charanpreet and Manjot emerge victorious in voter awareness competitions
मजारी स्कूल में आयोजित  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
मजारी स्कूल में स्वीप के तहत निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में स्वीप (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) के तहत इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में जमा एक कक्षा की चरणप्रीत ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि जमा एक कक्षा की तनवीर कौर दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जमा दो कक्षा के मनजोत सिंह ने पहला और दसवीं कक्षा की जैस्मिन कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान के महत्व से अवगत करवाना और उन्हें भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक वोट कीमती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने और परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। स्वीप प्रभारी एवं अंग्रेजी प्रवक्ता अनुराधा शर्मा ने कहा कि इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित की जा रही है। इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में जिम्मेदारी की भावना पैदा करती हैं और उन्हें भविष्य में सजग मतदाता बनने के लिए प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य नीलम धीमान, हरप्रीत कौर, सतनाम कौर, रेखा अत्री, सुमन ठाकुर, शैली अग्निहोत्री, बलबीर, कश्मीर सिंह, दलजीत सिंह, अमिता कुमारी, राजिंदर कुमार, दर्शना, डिंपी और शीला सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed