Mandi: नाचन कांग्रेस में गुटबाजी, नाराज विक्रमादित्य बोले- संभल जाओ नहीं तो भुगतने होंगे परिणाम
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विक्रमादित्य सिंह को जैसे ही कंधे पर उठाया तो नाचन कांग्रेस के टिकट के चाहवानों के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन का परिचय देते हुए अपने-अपने नेताओं को कंधे पर उठा लिया और नारेबाजी शुरू कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के नाचन विस क्षेत्र के चैलचौक पहुंची युवा रोजगार संघर्ष यात्रा में कांग्रेस में बिखराव दिखा। शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह की अगुवाई में यात्रा पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया। जैसे ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विक्रमादित्य सिंह को कंधे पर उठाया तो नाचन कांग्रेस के टिकट के चाहवानों के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन का परिचय देते हुए अपने-अपने नेताओं को कंधे पर उठा लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। नाचन कांग्रेस के नेताओं में संजू डोगरा, लाल सिंह कौशल, नरेश चौहान, प्रेम लाल गुड्डू के समर्थन में रोजगार संघर्ष यात्रा के दौरान कांग्रेस समर्थकों ने जमकर नारे लगना शुरू कर दिए। रोजगार संघर्ष यात्रा में नाचन कांग्रेस गुटों में बंटी दिखाई दी। चैलचौक सब्जी मंडी में अपने भाषण के अंतिम पड़ाव में विक्रमादित्य सिंह ने नाचन कांग्रेस के नेताओं को नसीहत भी दे डाली और साफ कहा कि जो मल्टी सर्वे में मेरिट में आएगा उसे ही कांग्रेस हाईकमान टिकट देगा। उन्होंने कहा - संभल जाएं। टिकट मिलने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के साथ सब मिलकर नहीं चले तो परिणाम भुगतने को तैयार रहें। उन्होंने कहा कि टिकट मांगना सबका अधिकार है, लेकिन सरकार बनी और नाचन से विधायक न बना तो नुकसान यहां की कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ताओं का होगा।
किसान, बागवान और कर्मचारी बदलेंगे जयराम का रिवाज
नाचन के अलावा मंगलवार को रोजगार संघर्ष रैली बल्ह के नेरचौक में भी निकाली गई। विक्रमादित्य ने सीएम जयराम पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम सूबे के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिनके सीएम बनते ही उनके ही गृह क्षेत्र में एक माह बाद पुतला जलाया गया। शिमला ग्रामीण का एकमात्र विधायक सदन के अंदर सीएम के मंडी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के समर्थन में खड़ा था। लेकिन पांच साल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिर्फ एमओयू साइन करके मंडी के लोगों को बेवकूफ बनाते रहे। भाजपा और सीएम जयराम का रिवाज किसान, बागवान और कर्मचारी बदलेंगे। उन्होंने कहा कि जिस मुख्यमंत्री का मुख्य सचिव उनकी बात नहीं सुनता तो और कर्मचारी क्या सुनेंगे। सुबह फैसले लेना और शाम को बदल देना जयराम सरकार की खासियत है। उप चुनावों में सीएम जयराम ने मेरी मंडी का नारा देकर क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया। मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरकारी खर्चे पर आजकल प्रदेश भर में रैलियां कर रहे है, जिसका जवाब जनता जल्द देगी।