{"_id":"57c304744f1c1b5f6fd4f37c","slug":"yug-murder-case-cid-will-start-process-for-dna-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"युग हत्याकांड: DNA टेस्ट के लिए आज सैंपल भेजेगी सीआईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युग हत्याकांड: DNA टेस्ट के लिए आज सैंपल भेजेगी सीआईडी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 29 Aug 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युग गुप्ता हत्याकांड की जांच में जुटी सीआईडी भराड़ी में पानी के टैंक के भीतर और बाहर से मिले अवशेषों को सोमवार को डीएनए टेस्ट के लिए जुन्गा फोरेंसिक लैब भेजेगी। लैब से डीएनए रिपोर्ट आने के बाद युग के अवशेषों की साइंटिफिक पुष्टि हो जाएगी। इसके बाद सीआईडी रिपोर्ट को अपनी जांच में शामिल कर आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करेगी।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो चूंकि मामला बेहद हाईप्रोफाइल हो गया है और खुद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने के पक्ष में हैं। ऐसे में डीएनए टेस्ट प्राथमिकता के आधार पर होगा और सितंबर महीने के तीसरे सप्ताह तक रिपोर्ट आ सकती है। सीआईडी के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि जांच के दौरान पूरी घटना के हर तार को जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
आरोपियों के बयानों से भी कहानी का मिलान किया जा चुका है। ऐसे में सिर्फ अवशेषों के युग के होने की पुष्टि के बाद ही सीआईडी कोर्ट में चालान पेश कर सकती है। वहीं, फास्ट ट्रैक कोर्ट को लेकर भी शासन स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। विधि विभाग फिलहाल
विज्ञापन
जांच एजेंसी द्वारा कोर्ट में चालान पेश करने का इंतजार कर रहा है। चालान के बाद हाईकोर्ट के जरिये किसी एक कोर्ट व जज को सिर्फ युग गुप्ता मामले की रोजाना सुनवाई करने की जिम्मेदारी दे दी जाएगी। कोर्ट में रोजाना सुनवाई होने पर एक महीने के अंदर मामले में फैसला आ सकता है।
युग के पिता ने की अपील, कानून को हाथ में न लें लोग
युग के पिता विनोद कुमार गुप्ता ने सभी से हाथ जोड़कर अपील की है कि कानून को हाथ में न लें। भावुक होकर ऐसा कोई काम न करें, जिससे इसका सीधा प्रभाव केस पर पड़े। गुप्ता परिवार ने इस दुख की घड़ी में साथ देने वालों का आभार भी जताया और कहा कि जांच
एजेंसी बेहतरीन तरीके से केस को हल करने में जुटी है। सरकार और प्रशासन भी हर संभव सहयोग दे रहा है। इस मामले के सभी आरोपियों को फांसी होनी चाहिए। उन्हें सरकार और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।